Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई:कार्यक्रम और शोभायात्राएं निकाल गईं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित हुईं

    13 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के मिल्कीपुर, रुदौली, अमानीगंज और सोहावल सहित विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलेभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठियां और शोभायात्राएं आयोजित की गईं। मिल्कीपुर क्षेत्र के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मऊघनश्यामपुर में भी जयंती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें विधायक चंद्रभानु पासवान ने भाग लिया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। विधायक पासवान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन शिक्षा, समता और आत्मसम्मान के मार्ग पर चलकर एक सशक्त, समरस और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। रुदौली विधानसभा क्षेत्र की मांगी चांदपुर ग्राम पंचायत के सधारपुर गांव में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद मुख्य अतिथि थे, जबकि पूर्व विधायक एवं मंत्री अब्बास अली जैदी 'रुश्दी' विशिष्ट अतिथि रहे। वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों, संविधान की मजबूती और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। अब्बास अली जैदी ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान की रक्षा लोकतंत्र की मूल जिम्मेदारी है। उन्होंने समानता आधारित समाज के निर्माण को बाबा साहेब का सपना बताया। मिल्कीपुर शिक्षा क्षेत्र के मुंगीशपुर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में भी जयंती पर कार्यक्रम हुआ। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय में पोस्टर, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम नारायण पाठक और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान उदय प्रताप गौड़ ने छात्राओं को बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. अतुल कुमार ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और अधिकारों की प्रेरणा देता है, और छात्राओं को उनके आदर्शों पर चलने की सीख देता है। जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारा और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विजय प्रताप सिंह हत्याकांड का खुलासा:देवरिया का युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, प्रेमिका की शादी तय होने से था नाराज
    Next Article
    चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा:कानपुर सेन्ट्रल पर ट्रेन रूकी, महिला ने बच्ची को दिया जन्म, RPF महिला सिपाहियों और डाक्टर ने कराई डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment