Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बदला मौसम का मिजाज:रूदौली में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि, तापमान में भारी गिरावट

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ रुदौली क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, जबकि जिले के अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। रूदौली में बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले (पत्थर) गिरने से जनजीवन प्रभावित हो गया। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दूसरी ओर गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसमें भारी गिरावट दर्ज की गई। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई से पहले हुई इस बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। इससे आर्थिक नुकसान की चिंता बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से आगे भी मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई जा रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार आगामी 24 घंटे में अयोध्या मंडल समेत आस–पास के जिलों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की ठोकर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी:संतकबीरनगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत, ड्राइवर सहित दो घायल
    Next Article
    रंगदारी मामले में अखिलेश दुबे की जमानत अर्जी खारिज:हाईकोर्ट ने कहा- आरोपी प्रभावशाली, गवाहों को डरा सकता है; 2.50 करोड़ वसूले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment