Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 61 स्कूलों में नामांकन शून्य:BSA ने  प्रधानाध्यापक, शिक्षक और स्टाफ का रोका वेतन, 2 दिन में रिपोर्ट मांगी

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में परिषदीय विद्यालयों की स्थिति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के 61 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-1 और कक्षा-6 में नामांकन शून्य पाया गया है। जांच में सामने आया कि 113 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-1 में एक भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ, जबकि 10 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा-6 में प्रवेश शून्य है। इसके अलावा 6 ऐसे विद्यालय भी मिले हैं, जहां दोनों कक्षाओं में एक भी छात्र नहीं है। शिक्षकों और स्टाफ की लापरवाही पर उठे सवाल BSA कार्यालय की समीक्षा में यह भी सामने आया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और स्टाफ द्वारा नामांकन बढ़ाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। आदेश में कहा गया है कि पूर्व में भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। अब वेतन रोके जाने की कार्रवाई मामले को गंभीरता से लेते हुए BSA ने कड़ा रुख अपनाया है। जिन विद्यालयों में नामांकन शून्य है, वहां के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर पर समीक्षा कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें और नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाएं। इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि अब शिक्षा विभाग नामांकन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। आने वाले दिनों में ऐसे विद्यालयों पर और सख्त कार्रवाई हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नरसिंह चतुर्दशी पर आगरा के इस्कॉन में भव्य उत्सव:मंदिर में पाणकम अभिषेक, हवन, प्रह्लाद नाटिका और प्रसाद वितरण से कार्यक्रम सफल रहा
    Next Article
    महिला का शव रखकर परिजनों का हंगामा:कल्याणपुर में पुलिस पर पति को छोड़ने और कार्रवाई न करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment