Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में 13 साल की किशोरी लापता:पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटीं, एसएसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी तीन महीने से लापता है। 5 दिसंबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। किशोरी के परिजनों के अनुसार, उसके लापता होने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। बाद में जानकारी मिली कि एक युवक उसे अपने साथ ले गया है। इस सूचना के आधार पर किशोरी के पिता ने 6 दिसंबर 2025 को इनायत नगर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस को न तो किशोरी को बरामद करने में सफलता मिली है और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है। समय बीतने के साथ मामला और गंभीर होता जा रहा है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। हालांकि, इस घोषणा के बावजूद पुलिस टीम को अभी तक सफलता नहीं मिली है। मिल्कीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें सर्विलांस की मदद से विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब इस मामले की निगरानी स्वयं थाना प्रभारी इनायतनगर रतन शर्मा कर रहे हैं और किशोरी को बरामद करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद न्यायालय में बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, किशोरी के परिजन लगातार पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 करोड़ की जीएसटी चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार:अवैध परिवहन से जीएसटी चोरी, गिरोह का खुलासा, गोंडा पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    सपा सांसद ने संसद में उठाया हजारा नहर का मुद्दा:कासगंज में स्थाई पुलिस चौकी, NDRF टीम और सीढ़ियां बनाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment