Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के महबूबगंज डाकघर में 30 लाख का गबन:उपडाकपाल गिरफ्तार, सिपाही भी निकला शामिल

    4 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित महबूबगंज डाकघर में 30 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। गोसाईगंज पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए डाकघर के उपडाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में शामिल एक सिपाही को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 4 अप्रैल 2026 को तब प्रकाश में आया, जब अधीक्षक डाकघर मंडल अयोध्या ने गोसाईगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि महबूबगंज डाकघर में तैनात उपडाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव ने तीन खाताधारकों को मृत दिखाकर उनके खातों से लगभग 30 लाख रुपये की धनराशि अवैध रूप से निकाल ली। आरोप है कि आरोपी उपडाकपाल ने पहले खाताधारकों के नाम पर दर्ज नॉमिनी खातों में रकम स्थानांतरित की। इसके बाद, उसने अपने सहयोगियों के माध्यम से इस राशि को अपने कब्जे में ले लिया। जांच में खुलासा हुआ कि इस साजिश में अजय यादव और उपडाकपाल शिवांशु श्रीवास्तव की पत्नी आयुषी श्रीवास्तव भी शामिल थीं। गबन की गई राशि इन दोनों के खातों में भी स्थानांतरित की गई थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि इस मामले में उपडाकपाल, उनकी पत्नी और एक अन्य सहयोगी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद मुख्य आरोपी शिवांशु श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दिखी उत्तराखंड की लोक संस्कृति:गोमती नगर में 'स्याल्दे बिखौती' मेले का आयोजन
    Next Article
    गोंडा में बाइक और किराना स्टोर में लगी भीषण आग:लाखों रुपए का नुकसान, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment