Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के 346 ग्राम पंचायतों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी:दो कम्प्यूटर लगेंगे, इंटरनेट से किताबें पढ़ने की मिलेगी सुविधा

    2 hours ago

    1

    0

    जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 11 विकास खंडों की 346 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। यह पहल विशेष रूप से गांवों के बच्चों और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि वे आधुनिक संसाधनों के साथ पढ़ाई कर सकें और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी लाभ उठा सकें। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 12 सीटों की क्षमता वाली इन डिजिटल लाइब्रेरी को विकसित किया जा रहा है। लाइब्रेरी में पारंपरिक पुस्तकों के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां दो कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य आवश्यक डिजिटल संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे छात्र ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स और विभिन्न शैक्षणिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकें। जिला कार्यक्रम प्रबंधक के के सिंह के अनुसार, लाइब्रेरी के लिए पुस्तकों की आपूर्ति पूरी हो चुकी है और फर्नीचर की व्यवस्था प्रयागराज के त्रिवेणी क्षेत्र से कराई गई है। प्रत्येक लाइब्रेरी के निर्माण और संसाधनों पर लगभग 12 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इन लाइब्रेरी का संचालन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर इसकी देखरेख और व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो सकें। लाइब्रेरी का संचालन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें। इस परियोजना के नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं और इसी माह के अंत तक इन डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने के साथ-साथ डिजिटल साक्षरता को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे गांव के छात्रों को शहरों जैसी सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में सांप के काटने से किसान की मौत:खेत में काम करते समय डसा, परिवार का एकलौता कमाने वाला था
    Next Article
    जौनपुर में महिला ने घर कब्जाने का आरोप लगाया:डीएम से शिकायत, लाखों के जेवर-नकदी भी लूटे जाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment