Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, विभागीय जांच के आदेश:लापरवाही और मारपीट के आरोप के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने मिल्कीपुर सर्किल के बारून बाजार पुलिस चौकी प्रभारी यदुनाथ सिंह को कार्यों में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर बीते दिनों विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना भी सामने आई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष चौकी पर पहुंचे थे। आरोप है कि चौकी प्रभारी यदुनाथ सिंह ने मामले को निष्पक्ष तरीके से न निपटाते हुए एक पक्ष के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट तक कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत में पुलिस की कार्यशैली और चौकी प्रभारी के व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तत्काल संज्ञान लिया और प्राथमिक जांच के आधार पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषी पाए जाने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह कार्रवाई उसी विवाद से जुड़े आरोपों के चलते की गई है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आने की बात कही जा रही है। एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई को पुलिस व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, विभागीय जांच के निष्कर्षों का अब सभी को इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी तेज:122 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण संपन्न, 22 मई से पहला चरण शुरू
    Next Article
    परिक्रमा मार्ग पर 80 वर्षीय साधु की मौत:पहचान नहीं होने से शव को पोस्टमार्टम हाउस के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment