Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सामने प्रदर्शन:जमीन पर बैठे 200 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थी, बोले- 9 महीने से आश्वासन मिल रहा

    17 hours ago

    2

    0

    करीब 200 से ज्यादा होम्योपैथिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थी आज, गुरुवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) मुख्यालय पहुंचे हुए हैं। वे भर्ती संख्या 09/2024 का अंतिम परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं। यहां आयोग मुख्यालय के सामने जमीन पर बैठकर सुबह से शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि 397 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 2 फरवरी 2025 को आयोजित की जा चुकी है। इसके बाद सितंबर 2025 में 2410 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन भी पूरा करा लिया गया था। इसके बावजूद करीब 9 महीने बीत जाने के बाद भी अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया है। 3 तस्वीरें देखिए- 200 अभ्यर्थी आए, रात से भूखे भी हैं हरदोई से आए अभ्यर्थी राहुल मिश्रा ने कहा- पिछले 9 महीने से 9 बार लखनऊ आ चुके हैं। आज तक होम्योपैथिक फार्मासिस्ट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया। हर बार यही कह दिया जाता है कि 15 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। पूरे उत्तर प्रदेश से करीब 200 अभ्यर्थी यहां आए हुए हैं। रात से भूखे भी हैं। रिजल्ट तैयार हो चुका है लेकिन जारी नहीं किया जा रहा है। जब तक रिजल्ट के लिए 100% आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे। एसी में बैठकर बोल देते हैं कि रिजल्ट जारी होगा जौनपुर से आए राजेश प्रचेता ने कहा- हम इसलिए प्रदर्शन में आए हैं कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है। हमको यहां एसी में बैठे अधिकारी बोल देते हैं कि अगले 15 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लेकिन, बार-बार आने के बावजूद रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है। हम लोगों की क्या भावनाएं है, इसकी इन्हें परवाह नहीं है। मानसिक और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि आयोग की ओर से 9 महीने लगातार परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे हजारों उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के कारण वे मानसिक और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। पिकअप भवन पहुंचे अभ्यर्थियों ने ‘हमारी मेहनत, हमारा अधिकार’, ‘परिणाम दो, न्याय दो’ और ‘हक लेकर रहेंगे’ जैसे नारों के साथ अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे केवल भर्ती प्रक्रिया को समय से पूरा कर अंतिम परिणाम घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पवन सिंह-रवि किशन के ठुमके पर फैंस बेकाबू, VIDEO:पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां; लोगों के सिर फटे, 200 से ज्यादा कुर्सियां टूटीं
    Next Article
    मानसून पूर्वांचल से एंट्री लेगा, ऐसा 2 साल पहले हुआ:सोनभद्र-बलिया के रास्ते 20-25 जून तक आ सकता है; अभी यूपी का आसमान साफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment