Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण अभियान में शिकंजी वाले ने पुलिस से की बदसलूकी:खुद को बताया 'पार्टी पदाधिकारी', पुलिस पर उगाही के आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक शिकंजी रेहड़ी संचालक ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेहड़ी संचालक ने खुद को एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी बताते हुए पुलिस पर उगाही के आरोप भी लगाए। यह घटना सोमवार भगत सिंह रोड पर गुदड़ी बाजार के कॉर्नर पर हुई। एसपी सिटी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने महिला थाना प्रभारी संगीता चौधरी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया था। कार्रवाई शिव चौक से अहिल्याबाई चौक और फिर भगत सिंह रोड पर सर्राफा बाजार तक की गई। अभियान के दौरान जब शिकंजी वाले को अपना रेहड़ा हटाने को कहा गया, तो वह आक्रोशित हो गया। वायरल वीडियो में वह अपने सीने पर हाथ मारते हुए खुद को "पार्टी का पदाधिकारी" बता रहा है और पुलिस पर धौंस जमाता दिख रहा है। उसने कथित तौर पर कहा, "मेरा मुंह मत खुलवाओ, हमें भी पता है कौन किससे पैसे ले रहा है… शिव चौक से हनुमान चौक तक एक हजार रुपये लेता है चीते वाला!" उसके इस बयान से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी असहज हो गए। मौके पर महिला थाना प्रभारी संगीता चौधरी, शहर कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र सिंह और आबकारी चौकी इंचार्ज शशि कपूर सहित भारी पुलिस बल मौजूद था। इसके बावजूद रेहड़ी संचालक लगातार बदसलूकी करता रहा और पुलिस कार्रवाई का विरोध करता रहा। इस अभियान में हाल ही में दीक्षांत परेड के बाद तैनात हुए नए आरक्षी भी शामिल थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी थीं। काफी देर तक चले हंगामे के बाद, स्थानीय लोगों की मध्यस्थता से मामला शांत हुआ और रेहड़ी संचालक ने अंततः अपना ठेला हटाया। हालांकि, इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस व्यवस्था और अतिक्रमण अभियान की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एमआर बिल्डर के खिलाफ आवंटियों ने किया प्रदर्शन:हाथों में तख्ती लेकर की नारेबाजी बोले, बिल्डर ने किया खेल, क्लब हाउस कर दिया सेल”
    Next Article
    सहारनपुर में स्ट्रीट डॉग ने मासूम को नोचकर मार डाला:खेत में गेहूं की बालियां बीनने गया था, अकेला देखकर झुंड में अटैक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment