Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असिस्टेंट प्रोफेसर पुनर्परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी:28 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति, 33 विषयों के मास्टर सेट वेबसाइट पर अपलोड

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या-51 के तहत 'सहायक आचार्य' पद के लिए आयोजित लिखित पुनर्परीक्षा की अनंतिम (Provisional) उत्तरकुंजी बुधवार को जारी कर दी है। कुल 33 विषयों के मास्टर सेट की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर अपलोड की गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी उत्तरकुंजी का मिलान https://upessc.up.gov.in पर कर सकते हैं। साथ ही आपत्तियां ऑनलाइन पोर्टल https://www.upessc.net/upesscqcapril2026/Login.aspx पर दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 22 अप्रैल से 28 अप्रैल की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन लिंक के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम (जैसे डाक या ईमेल) से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। ​न्यायालय के अधीन होगा निर्णय आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया उच्च न्यायालय में लंबित विशेष अपील संख्या-368/2026 में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन होगी। संबंधित दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह पुनर्परीक्षा 18 एवं 19 अप्रैल को चार पालियों में आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 39192 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पुनर्परीक्षा प्रदेश के 6 जनपदों के 53 केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव पुलिस लाइन में 'बड़ा खाना' कार्यक्रम आयोजित:867 रिक्रूट सिपाहियों को अधिकारियों ने परोसा भोजन
    Next Article
    इंदौर और उज्जैन के दौरे से लौटा पार्षदों का दल:बोले - काशी की स्वच्छता किसी भी आधुनिक शहर से कम नहीं, जबकि चुनौतियां अधिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment