Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम राइफल्स के जवान की गोली से बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल में हर्ष फायरिंग कर रहा था; FIR दर्ज

    7 hours ago

    2

    0

    बलिया में बारात में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शुक्रवार देर रात का यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा पार शिवपुर दियार स्थित पुरवा पांडे का डेरा का है। बच्चा अपनी पड़ोस में आई बारात में आया हुआ था। आरोपी सुनील यादव, असम राइफल्स में सिपाही है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए मामला… शुक्रवार को पुरवा पांडे का डेरा गांव में प्रेम यादव की दो बेटियों की शादी थी। दोनों बारात बिहार से आई थी। देर रात करीब 10.15 बजे बारातियों के स्वागत और डांस के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। हर्ष फायरिंग में प्रेम यादव के बहनोई सुनील यादव भी शामिल हो गए और अपनी दोनाली बंदूक से फायर करने लगे। फायरिंग के दौरान अचानक से उनकी बंदूक डिस्बैलेंस हुई और गोली बारात में पास खड़े संजय यादव के 8 साल के बेटे वीर यादव के सीने में जा लगी। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई। बच्चा वहीं जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। बच्चे को गोली लगने के बाद बारात में अफरातफरी मच गई। परिवार में कोहराम मच गया। लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। परिजन की शिकायत पर आरोपी जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उधर, बच्चे की मौत के बाद बारात की खुशियां मातम में बदल गई। शादी की रस्मों की औपचारिकता के बाद विदाई कर दी गईं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने कहा- हर्ष फायरिंग में बच्चे की मौत हो गई। फायरिंग करने वाला रिश्तेदार है। परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। ---------------------------- यह खबर भी पढें दिल्ली के बीजेपी नेता ने ससुराल के बाहर जान दी:कानपुर में इंस्पेक्टर को वॉट्सएप किया, बोला- अब यूपी पुलिस न्याय करे दिल्ली के रहने वाले भाजपा नेता ने कानपुर में ससुराल के बाहर जहर खाकर जान दे दी। मौत से पहले उसने वॉट्सएप पर ऑडियो रिकॉर्ड किया। इसे पुलिस और परिवार वालों को भेजा। भाजपा नेता ने कहा यूपी पुलिस आप न्याय करना। मैं मरने जा रहा। बर्रा पुलिस को मिले ऑडियो में भाजपा नेता ने कहा- मैं मरना नहीं चाहता, लेकिन ससुरालवालों ने मुझे मारने की पूरी प्लानिंग की थी। इन्होंने ऐसा व्यूह रचा कि मैं खुद सुसाइड कर लूं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय राय ICU में, मोदी के बाद राहुल का पोस्ट:लिखा- परेशान हूं; सीने में दर्द उठा, घर जाते वक्त बेहोश हो गए थे
    Next Article
    गोरखपुर के DIOS डॉ. अमरकांत सिंह का हुआ निधन:दिल्ली में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली, शिक्षा विभाग में शोक की लहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment