Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय ICU में, मोदी के बाद राहुल का पोस्ट:लिखा- परेशान हूं; सीने में दर्द उठा, घर जाते वक्त बेहोश हो गए थे

    7 hours ago

    2

    0

    यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस बीच पीएम मोदी ने शुक्रवार रात 11.54 बजे 'X' परे पोस्ट कर अजय राय के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा- 'यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' इसके करीब 11 घंटे के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'X' पर ट्वीट किया। राहुल ने लिखा- 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने के समाचार से चिंतित हूं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आशा है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हों और फिर से पूरी शक्ति के साथ जन सेवा में सक्रिय हों।' इस बीच यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने अजय राय की सेहत पर ताजा अपडेट दिया। उन्होंने कहा- उनकी तबीयत अब स्थिर है। सब ठीक है। उन्हें जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। प्रदेश ऑफिस में सीने में दर्द उठा, घर जाते वक्त बेहोश हुए लखनऊ में कांग्रेस ने शुक्रवार को श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शिक्षक और डॉक्टरों का सम्मेलन किया। इसमें दिल्ली से अविनाश पांडेय और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। अजय राय यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय को कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट ड्राप करने गए थे। उसके बाद माल एवेन्यू स्थित पार्टी ऑफिस में वापस आए। यहां पर दूसरा कार्यक्रम चल रहा था। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द हुआ। इस पर अजय राय ने साथियों से कहा कि उन्हें घबराहट हो रही है। घर ले चलो। अजय राय को तेलीबाग स्थित उनके अपार्टमेंट में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत और बिगड़ गई। तुरंत उनको मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। हार्ट अटैक की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया मेदांता लखनऊ के निदेशक डॉ.राकेश कपूर ने बताया- सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद अजय राय को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। एक्सपर्ट डॉक्टर की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। अजय राय का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। हार्ट अटैक की आशंका के चलते ट्रॉप-टी और ट्रॉप-आई की जांच भी कराई गई, जो नॉर्मल आई। स्ट्रोक चेक करने के लिए ब्रेन का सीटी स्कैन भी कराया गया। फिलहाल कोई खतरे की बात नहीं हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, अजय राय को क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में शिफ्ट कराया गया है। उन्हें होश आ चुका है। पीएम मोदी के ट्वीट के 12 घंटे बाद राहुल का ट्वीट; देखिए क्या लिखा ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें योगी बोले- श्रमिकों को 5 लाख का बीमा मिलेगा: मजदूर दिवस पर कहा- जो काम का दाम नहीं देगा, उसका काम तमाम होगा यूपी में 15 लाख श्रमिकों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। शुक्रवार को सीएम योगी ने लखनऊ में मजदूर दिवस पर इसका ऐलान किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मी में बनाएं राजस्थानी पितोड़ का रायता, झटपट नोट करें रेसिपी
    Next Article
    असम राइफल्स के जवान की गोली से बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल में हर्ष फायरिंग कर रहा था; FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment