Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपर्णा यादव ने रायबरेली में महिला संगोष्ठी को संबोधित किया:मिशन शक्ति योजना के तहत नारी सशक्तिकरण पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के बछरावां स्थित ऐतिहासिक झारखंडेश्वर मंदिर परिसर में मिशन शक्ति योजना के तहत एक महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा स्पष्ट की। नवरात्रि की पंचमी तिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपर्णा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'मिशन शक्ति' (फेज-6) के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट विजन है कि भर्तियों से लेकर पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर तक, हर जगह महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य हो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को दिए गए 33% आरक्षण के ऐतिहासिक फैसले की सराहना की। अपर्णा यादव ने इसे महिला सशक्तिकरण का नया युग बताया। संगोष्ठी में केवल भाषण ही नहीं, बल्कि कला के माध्यम से भी जागरूकता फैलाई गई। एक जादूगर ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश देते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए। इनमें गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए 102/108 एम्बुलेंस सेवा, आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076 और चाइल्डलाइन सेवा 1098 शामिल हैं। कार्यक्रम में एक छात्रा ने कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए प्रेरणादायक भाषण दिया। उसने कहा कि सपनों में हिम्मत हो तो आसमान की कोई सीमा नहीं होती। अपर्णा यादव ने कन्या सुमंगला योजना और मातृ वंदना योजना के तहत प्रमाण पत्र और बेबी किट भी वितरित किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में बनेगा 174 एकड़ में लॉजिस्टिक्स पार्क:1000 करोड़ निवेश को बढ़ावा, 30% लैंड सब्सिडी मंजूर
    Next Article
    महिला पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने किया महिषासुर का वध:माता की चौकी में मेयर प्रमिला पांडेय ने पार्षदों संग गाए माता के गीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment