Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपने काम को खुद नंबर नहीं दूंगा, फैसला जनता का:विधायक अनिल बोले– डिफेंस कॉरिडोर और एक्सप्रेसवे से बदली पुरवा की तस्वीर

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव की पुरवा विधानसभा से विधायक अनिल सिंह ने अपने चार साल के कार्यकाल को लेकर बातचीत में कहा कि उनके काम का मूल्यांकन करना उनका काम नहीं बल्कि जनता का अधिकार है। उन्होंने रोजगार और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को अपनी प्रमुख उपलब्धि बताया और भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े काम करने की बात कही। भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : चार साल के कार्यकाल को आप 10 में से कितने नंबर देना चाहेंगे? जवाब: मैं 10 में से 10 नंबर अपनी पार्टी को दूंगा। अपने काम को खुद नंबर देना मुझे उचित नहीं लगता। असली मूल्यांकन जनता ही करती है और वही तय करेगी कि हमने कैसा काम किया है। सवाल : चार साल में सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही? जवाब: मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। पहले यहां के युवा रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में जाते थे, लेकिन अब क्षेत्र में उद्योग और बड़े प्रोजेक्ट आने से रोजगार के मौके बढ़े हैं। मेरी मांग पर मुख्यमंत्री के सहयोग से बिछिया से मुर्तजा नगर तक डिफेंस कॉरिडोर का काम हुआ है। इसके अलावा मुर्तजा नगर और सराय कटियान में लॉजिस्टिक हब बन रहा है और कांथा तथा सहरावां में वेयरहाउस का निर्माण भी चल रहा है। सवाल : क्षेत्र में और कौन-कौन से बड़े विकास कार्य हुए हैं? जवाब: हमारी विधानसभा से गंगा एक्सप्रेसवे गुजर रहा है और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे भी क्षेत्र से निकला है। खास बात यह है कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लगभग 30 किलोमीटर हिस्सा हमारी विधानसभा से गुजर रहा है, जो क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सवाल : ऐसा कौन सा काम है जो अभी नहीं हो पाया? जवाब: विकास के काम कभी खत्म नहीं होते। हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि क्षेत्र में लगातार विकास होता रहे और अधिक से अधिक काम किए जाएं। सवाल: 2027 के चुनाव में टिकट को लेकर क्या स्थिति है? जवाब: यह पूरी तरह से पार्टी का निर्णय होता है। पार्टी हमारे लिए सर्वोपरि है और जब तक मैं विधायक हूं तब तक जनता की सेवा करता रहूंगा। आगे टिकट मिलेगा या नहीं, यह पार्टी और जनता ही तय करेगी। सवाल: दोबारा मौका मिला तो सबसे बड़ा काम क्या करेंगे? जवाब: मेरी प्राथमिकता क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय स्थापित कराना है। मैं चाहता हूं कि पुरवा और मंगतखेड़ा के बीच एक बड़ा शिक्षण संस्थान बने, ताकि यहां के युवाओं को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में स्वास्थ्य विभाग ने गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां:आयुष्मान से लाखों का इलाज, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य पर विशेष जोर
    Next Article
    पांच दिन से लापता ग्रामीण का शव मिला:घर से बाजार जाने के लिए निकले थे, घर वालों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment