Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपने ही खेत से तरबूज तोड़ने पर बच्चे की हत्या:आगरा में चाकू से पूरा चेहरा गोद डाला, पिता बोले- बेटे की आंख तक निकाल ली

    5 hours ago

    2

    0

    आगरा में अपने ही खेत से तरबूज तोड़ने पर 13 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके चेहरे पर इतने चाकू मारे कि चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया। पिता ने बताया कि मेरे बेटे की की एक आंख तक बाहर आ गई। मेरा बेटा शुक्रवार दोपहर को घर से गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर हम लोगों ने तलाश शुरू की। तभी बेटी ने भाई का शव खेत में पड़ा देखा। खेत को बंटाई पर लेने वाले लोगों ने बेटे की हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना बसई जगनेर के सोनी खेड़ा गांव की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से… सोनी खेड़ा गांव के नरेश कुशवाह अपने परिवार के साथ रहते है। उन्होंने अपना खेत गांव के ही एक मुस्लिम व्यक्ति को बंटाई पर दे रखा है। जो सब्जी बेचने का काम करता है। बंटाई में दिए खेत में तरबूज की खेती की गई है। शुक्रवार दोपहर में नरेश का 13 साल का बेटा अमृत दोपहर को खेतों पर तरबूज लेने गया था। उसके बाद वो शाम 5 बजे तक वापस नहीं आया। परिवार वालों के साथ नरेश की बेटी भी भाई को खोजने निकली। उसने खेत में खून से लथपथ पड़ा अमृत का शव देखा। परिवार वालों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि अमृत का चेहरा खून से लथपथ था। उसके पास में एक थैली में तरबूज और चाकू पड़ा था। हालात संभालने पहुंची 3 थानों की फोर्स परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक बच्चे के परिजन पुलिस की गाड़ी के आगे बैठ गए। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक के पिता नरेश का आरोप है कि खेत को बंटाई पर लेने वाले लोगों ने तरबूज तोड़ने को लेकर हत्या की है। मृतक के बच्चे के परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया। रात करीब साढे़ 8 बजे तक परिजन खेत में ही बैठे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार भी पहुंच गए। माहौल को देखते हुए तीन थानों का फोर्स मौजूद है। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को समझाया। पिता बोले- मार-मार के मुंह फाड़ डाला पिता नरेश ने बताया- देख लो भइया, ये मारा है मुंह में... देख लो, ये खून निकल रहा है। मेरे बेटे का मार-मार के मुंह फाड़ दिया है । हम तो भैया गरीब आदमी हैं, मजदूरी करने वाले। अब बताओ हम क्या करें? शर्म नहीं आती इन लोगों को? मार-मार के बुरा हाल कर दिया है। हम इंसाफ चाहते हैं। देख लो सब लोग, किस तरह मारा है। पिता ने बताया- उन्होंने अपना खेत कुछ लोगों को खेती के लिए किराए पर दिया था। आज सुबह सुबह करीब 8 बजे किराए के पैसों को लेकर उनसे कहासुनी हुई थी। परिवार वालों ने पुलिस को 13 नाम दिए मृतक अमृत 7 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बच्चों में चार बहन और तीन भाई थे। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अमृत अंकिता बाल विद्या मंदिर, इधोंन, बसेड़ी में कक्षा 3 का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में करीब 12-13 लोगों के नाम बताए हैं। इनमें सद्दाम, अरशद, रशीद, आमेर, नदीम और रियाज अहमद शामिल हैं। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया- पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है । ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेबनान पर इजरायल का ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, एक सैनिक समेत 5 लोगों की मौत
    Next Article
    जौनपुर में दूल्हे की 3 गोली मारकर हत्या:ओवरटेक करके बारात रोकी, फिर अंधाधुंध फायरिंग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment