Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अन्नू दुबे हत्याकांड- आरोपियों की तलाश तेज:गोंडा में मुख्य आरोपी घायल, तीन पर केस दर्ज; रास्ते के विवाद में हंसिए से हत्या

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बमडेरा गांव में कल हुए 50 वर्षीय अन्नू दुबे हत्याकांड को लेकर पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राम श्रृंगार शुक्ला सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद दो आरोपी फरार हैं, जबकि मुख्य आरोपी राम श्रृंगार शुक्ला घायल अवस्था में गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मृतक अन्नू दुबे के परिजनों की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि अन्नू दुबे और आरोपियों के बीच रास्ते और नाली को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन दोपहर में भी इसी विवाद को लेकर उनके बीच बहस हुई थी, जिसमें आरोपियों ने अन्नू दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद से बचने के लिए अन्नू दुबे अपने घर से करीब 300 मीटर दूर एक पीपल के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान आरोपियों ने गेहूं काटने वाले हंसिए से उनके गले और पेट पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। मृतक और आरोपियों द्वारा अपने रास्ते और नाली के विवाद को सुलझाने के लिए उच्च अधिकारियों के पास कोई शिकायत नहीं की गई थी बल्कि खुद ही सुलझाने में लगे हुए थे और सुझाते सुलझाते पूरा मामला हत्याकांड में तब्दील हो गया। अन्नू दुबे अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़कर के चले गए हैं दोनों बेटे बाहर मजदूरी कर रहे थे जो अब बाहर से घर आ रहे हैं। 4 तस्वीरें देखिए… कटरा बाजार थाना अध्यक्ष विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। घायल मुख्य आरोपी का इलाज गोंडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक अन्नू दुबे का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार के साथ पुलिस पूरी तरह खड़ी है। गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार का विवाद न होने पाए पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:खेत के पास खड़े व्यक्ति को ईको ने मारी टक्कर, चालक फरार
    Next Article
    बलरामपुर में संजय सेतु बंद, यात्रियों की मुसीबत बढ़ी:लखनऊ-कानपुर रूट पर बसें लेट, किराया भी बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment