Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनुभव निधि आश्रम का वार्षिकोत्सव, बुजुर्ग सम्मान संदेश:12 अप्रैल को उजरई में होगा आयोजन, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा के उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में 12 अप्रैल को पंचम वार्षिकोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी जुटेंगे और बुजुर्गों के सम्मान व देखभाल का संदेश दिया जाएगा। आगरा के हाथरस रोड स्थित उजरई में पिछले 5 वर्षों से संचालित अनुभव निधि आश्रम का पंचम वार्षिकोत्सव 12 अप्रैल, रविवार को शाम 4 बजे आश्रम परिसर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार शाम कमला नगर के टेंपटेशन रेस्टोरेंट में आयोजकों ने प्रेस वार्ता कर आमंत्रण पत्र जारी किया। आश्रम के अध्यक्ष विजय खन्ना ने बताया कि समारोह में अन्नपूर्णा महिला समिति और सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रमों के जरिए भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और बुजुर्गों के सम्मान का संदेश दिया जाएगा। महासचिव सीए गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि आज के समय में बुजुर्ग सबसे ज्यादा अकेलेपन का सामना कर रहे हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि जरूरतमंद बुजुर्गों को आश्रम से जोड़कर उनकी सेवा का अवसर दें। उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विभिन्न मीडिया संस्थानों के संपादक और स्थानीय जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कोषाध्यक्ष विनय सिंघल के अनुसार, समारोह में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की जाएगी। इस मौके पर आश्रम से जुड़े कई सदस्य और समाजसेवी भी मौजूद रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रवण देवी मंदिर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार:22 अप्रैल को 101 आचार्य कराएंगे अनुष्ठान, गैर जनपदों से बटुक होंगे शामिल
    Next Article
    भीमनगरी में दिखेगी सम्राट अशोक के महल की झलक:राष्ट्रपति कर सकती है भीमनगरी का उद्घाटन, सौ जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment