Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU में कार सवार शिक्षक ने नशे में मारी टक्कर:विरोध पर बेसबॉल बैट से छात्रों को दौड़ाकर पीटा, शराब की बोतलें निकलीं

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में शनिवार रात नशे में धुत केंद्रीय विद्यालय का शिक्षक और दो छात्र कार लेकर कैंपस में घुस गए। आरोपियों ने तेज रफ्तार कार से पहले छात्रों को टक्कर मारी। इसका विरोध करने पर कार से बेसबॉल का बैट निकालकर छात्रों पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी पर छात्रा भड़क गए और भारी संख्या में एकित्रत होकर कार को घेर लिया। सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मेरठ नंबर की भारत सरकार लिखी कार बरामद की, जिसमें शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने शिक्षक समेत तीनों को हिरासत में ले लिया। छात्रों का आरोप–दौड़ाकर पीटा ​घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। छात्रों का आरोप है कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार कैंपस के भीतर बेहद तेज रफ्तार में दाखिल हुई। आर्ट्स फैकल्टी के पास पहुंचते ही कार ने वहां खड़े छात्रों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि छात्र समय रहते हट गए, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। ​जब छात्रों ने लापरवाही से गाड़ी चलाने पर कार को घेर लिया, तो कार सवार युवक बाहर निकले और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने कार से बेसबॉल बैट निकाल लिए और छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। ​कार के अंदर मिलीं शराब की बोतलें इसकी जानकारी पर छात्र एकत्रित हो गए और कार सवारों को घेर लिया। खुद को घिरता देख कार सवार छात्रों के सामने गिड़गिड़ाने लगे और हाथ जोड़कर जाने देने की अपील की। लेकिन छात्रों ने प्रॉक्टोरियल टीम और पुलिस को सूचना दे दी। उधर, छात्रों ने कार के अंदर देखा तो उसमें शराब की बोतलें मिलीं। छात्रों ने एएमयू प्रशासन से बाहरी गाड़ियों के एएमयू में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। बुलंदशहर के केंद्रीय विद्यालय में तैनात है शिक्षक ​सूचना मिलते ही एएमयू की प्रॉक्टर टीम और थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले तीनों आरोपियों को कार समेत प्रॉक्टर ऑफिस लेकर पहुंचे। यहां पर पूछताछ में पता चला कि अलीगढ़ के रामघाट रोड निवासी मुख्य आरोपी बुलंदशहर के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक है। वहीं, एक छात्र थाना क्वार्सी के स्वर्ण जयंती नगर और दूसरा अतरौली का रहने वाला है। आरोपी के पास एक आई कार्ड मिला है, जिसपर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया और मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी भी लिखा हुआ है। ​प्रॉक्टर ने दी पुलिस को तहरीर ​एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने न केवल कैंपस की शांति भंग की, बल्कि जानलेवा हमला भी किया। प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से थाना सिविल लाइन में लिखित तहरीर दी गई है। ​सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि कार सवार तीनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी के पास आई कार्ड मिला है। उसने बताया है कि वह केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक है। एएमयू प्रशासन की तरफ से तहरीर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सपा विधायक और मेयर आमने-सामने:महापौर बोलीं- इनका काम है तमाशा करना, MLA बोले- BJP हमसे तमाशा सीखकर जाए
    Next Article
    हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पर 25 हजार का इनाम:लखनऊ तक शिकायत के बाद SIT गठित,जेल से छूटते ही मांगी रंगदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment