Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU के हॉस्टल में पुलिस की दबिश:कमरे से मिले कारतूस, मैग्जीन और जाली नोट; 10 साल के अंतर वाली दो मार्कशीट भी बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के एफएम टावर के पास हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एएमयू के सर जियाउद्दीन हॉल में दबिश दी। दबिश के दौरान एक कमरे से हथियार और कारतूस के अलावा जाली नोट और संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। हालांकि पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी वहां से भाग गया। गाड़ी पार्किंग को लेकर झगड़ा विवाद सोमवार रात करीब 10:30 बजे शुरू हुआ। अनूपशहर रोड स्थित एक्वा वाटर पार्क के बाहर गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर बुजुर्ग शाहिद अली का एएमयू छात्रों और उनके साथियों से झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। मंगलवार तड़के 4:30 बजे इन नकाबपोश युवकों ने आशियाना ग्रीन सोसाइटी स्थित शाहिद अली के घर पर फायरिंग कर दी। अपराधी छात्र फरार, कमरा सील ​पुलिस ने इस मामले में एमएम टावर निवासी फैसल, अशरफ और साकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में एक और आरोपी शहबाज उर्फ छोटू का नाम सामने आया जो सर जियाउद्दीन हॉल में अवैध रूप से रह रहा था। बुधवार को पुलिस ने हॉस्टल में छापेमारी की तो शहबाज वहां से भाग चुका था। पुलिस ने उसके कमरे को सील कर दिया है। यह मिला सामान ​तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से चौंकाने वाला सामान मिला है। 32 बोर की 2 देसी पिस्टल मैग्जीन, 315 बोर के 4 खोखे, 9 MM का 1 कारतूस और 12 बोर के 4 कारतूस। इसके अलावा 100-100 रुपए के 6 नकली नोट बरामद हुए हैं। फर्जी दस्तावेजों पर एडमिशन का शक 8 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप के अलावा शहबाज के नाम की हाईस्कूल की दो मार्कशीट मिलीं। एक में जन्मतिथि 1988 और दूसरी में 1999 दर्ज है। वहीं, जांच में सामने आया कि शहबाज खुद को एमसीए सेकंड ईयर का छात्र बताकर हॉस्टल में रह रहा था। उसने अरुणाचल प्रदेश की किसी यूनिवर्सिटी के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर AMU में दाखिला लिया था। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मो. नवेद खां ने बताया कि छात्र के सभी दस्तावेजों की दोबारा जांच की जा रही है। छात्रों को डरा–धमकाकर भगाया ​सीओ सिटी सर्वम सिंह ने बताया कि एसजैड हॉल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला है। आरोपी शहबाज ने कमरे में रहने वाले दो अन्य छात्रों को डरा-धमकाकर भगा दिया था और खुद वहां कब्जा जमाए हुए था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में सर्विस मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:10 अप्रैल 2026 को होगा जारी, आयोग से अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी
    Next Article
    हरदोई में ओलावृष्टि से गेहूं की फसलें बर्बाद:आंधी-तूफान के बाद किसान खेत में रोते दिखे, कहा- पूरे साल की मेहनत बर्बाद हो गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment