Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी पुलिस को मिले 454 नए रिक्रूट:नवीन पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह, IG इंटेलिजेंस हुए शामिल

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी के नवीन पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह के बाद जिले को 454 नए पुलिसकर्मी मिले हैं। कार्यक्रम में आईजी इंटेलिजेंस उपेंद्र कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नवप्रशिक्षित सिपाहियों ने शानदार मार्चपास्ट के जरिए अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने परेड की सलामी ली और जवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सिपाहियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ सेवा करने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इन नए सिपाहियों के शामिल होने से जिले में कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होने की उम्मीद है। कुल 454 सिपाहियों में से 194 की ट्रेनिंग अमेठी में हुई, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों ने पीटीसी उन्नाव में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, 91 महिला सिपाहियों को रामपुर में प्रशिक्षित किया गया है। दीक्षांत परेड समारोह में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू, एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में महिला का शव मिला:हत्या कर फेंके जाने की आशंका, पहचान करने का प्रयास जारी
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा- अभ्यर्थियों से कलावा-बेल्ट उतरवाई:कानपुर में पहली शिफ्ट की परीक्षा, केंद्रों पर भारी पुलिस बल मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment