Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में तीन शातिर चोर गिरफ्तार:संग्रामपुर पुलिस ने 10 हजार नकद, तमंचा-कारतूस बरामद किए

    11 hours ago

    2

    0

    अमेठी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। संग्रामपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 10 हजार रुपये नकद, एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने 17 जून की रात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के शिवमोहन के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मुखबिर की सूचना पर संग्रामपुर पुलिस ने शिवम पाण्डेय (32), पंकज पाण्डेय (35) और अमित पाण्डेय उर्फ मोनू (30) को गिरफ्तार किया। ये तीनों ग्राम नेवादा कनू, थाना संग्रामपुर के निवासी हैं। शिवम पाण्डेय के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 3500 रुपये बरामद हुए। पंकज पाण्डेय से 3500 रुपये और अमित पाण्डेय से 3000 रुपये बरामद किए गए, जिससे कुल 10 हजार रुपये की बरामदगी हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 17 जून की रात शिवमोहन के घर में चोरी करने की बात कबूल की। इस मामले में थाना संग्रामपुर में पहले 305, 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामदगी के बाद इसमें धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अमित पाण्डेय और पंकज पाण्डेय पर पहले भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय सिंह, उपनिरीक्षक राम कुमार यादव, राज कुमार सिंह सहित नौ पुलिसकर्मी शामिल थे। थाना पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश का जन्मदिन पर्यावरण बचाओ दिवस के रूप में मनेगा:बहराइच जिले की सात विधानसभा में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम
    Next Article
    राम मंदिर चोरी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग:शिवसेना ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment