Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में पावर हाउस में लगी आग, वायर ड्रम राख:पास के गेहूं के खेत तक फैली लपटें, लाखों का हुआ नुकसान

    6 hours ago

    2

    0

    अमेठी के गौरीगंज पावर हाउस परिसर में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से वायर के कई ड्रम जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे पास के गेहूं के खेत तक फैल गईं, जिससे लाखों रुपये के तार और फसल का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, पावर हाउस परिसर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां रखे वायर के ड्रमों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और विद्युत विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बगल में खड़े गेहूं के खेत तक आग फैलने के बाद खेत मालिकों ने भी अपने खेत की आग बुझाने में सफलता पाई। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में वांछित बदमाश का फरसे के साथ वीडियो वायरल:पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
    Next Article
    हाथरस में जन आरोग्य मेलों में देखी व्यवस्थाएं:सीएमओ ने मरीजों से पूछा हाल-चाल, ग्रामीणों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment