Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में नव आरक्षियों के लिए 'बड़ा खाना' आयोजित:डीआईजी सोमेन बर्मा ने परोसा भोजन, शुभकामनाएं देकर किया उत्साहवर्धन

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी के गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह से पहले देर रात 'बड़ा खाना' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अयोध्या रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन बर्मा शामिल हुए। डीआईजी सोमेन बर्मा ने स्वयं नव आरक्षियों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। उन्होंने आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण अनुभवों पर चर्चा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। इस अवसर पर डीआईजी ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण की समाप्ति उनके नए जीवन की शुरुआत है। उन्होंने जोर दिया कि एक पुलिसकर्मी के रूप में जनता की सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता ही सर्वोपरि होनी चाहिए। 5 तस्वीरें देखिए… यह आयोजन आगामी दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) समारोह के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण परंपरा का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों का मनोबल बढ़ाना और उनमें अनुशासन के साथ-साथ सामूहिकता व मिलजुल कर काम करने की भावना को सुदृढ़ करना है। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष और जनपद के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक अमेठी ने डीआईजी अयोध्या का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, और रिक्रूट आरक्षियों ने स्वागत में लघु कविता का पाठ किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची से दरिंदगी करने वाले को एनकाउंटर में गोली मारी:गाजियाबाद पुलिस दोनों पैर में गोली माकर कंधों पर टांगकर लाई
    Next Article
    सपा सांसद को जान से मारने की धमकी:इटावा में सांसद समर्थकों से सोशल मीडिया पर चल रहा था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment