Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में नमाज के दौरान दो बच्चे रास्ता भटके:पुलिस ने दोनों को तलाश कर परिजनों को सौंपा, खुशी से खिले चेहरे

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में ईद की नमाज के दौरान जायस ईदगाह के पास दो छोटे बच्चे अपने परिजनों से बिछड़कर रास्ता भटक गए। मौके पर तैनात जायस कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिवार को सौंप दिया। यह घटना उस समय हुई जब एसपी सरवणन टी. के निर्देश पर जिले के सभी ईदगाहों के पास शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था। नमाज के वक्त ही ये बच्चे अपने परिवार से बिछड़ गए थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित नौगजी पुलिस बूथ पहुंचाया। वहां विभिन्न माध्यमों से उनकी पहचान की गई और परिजनों से संपर्क साधा गया। इसके बाद बच्चों को सकुशल उनके परिवार के हवाले कर दिया गया। बरामद हुए बच्चों की पहचान 3 वर्षीय अयान के रूप में हुई, जो गौरीगंज कोतवाली के रोहसी गांव का निवासी है। दूसरा बच्चा 5 वर्षीय फरहीन है, जो जामो थाना क्षेत्र के रामपुर नौरंगाबाद गांव का रहने वाला है। मासूम बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने अमेठी पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की। इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, महिला कांस्टेबल रविता यादव और उर्वशी सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जानलेवा हमले के दो फरार आरोपियों पर इनाम घोषित:एसएसपी ने 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा, टीमें तलाश में जुटीं
    Next Article
    फर्रुखाबाद में सीएमओ ने निर्माणाधीन क्रिटिकल यूनिट का निरीक्षण किया:फ्लोरिंग जारी, 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment