Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में काले बादल छाए, हल्की बूंदाबांदी शुरू:तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की संभावना, गर्मी से राहत

    1 day ago

    2

    0

    अमेठी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी जारी है। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी और बिजली कटौती से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिले में सुबह से ही आसमान में अचानक काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। देर रात कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। तेज हवाओं के साथ बादलों की गड़गड़ाहट भी सुनाई दे रही है। पिछले कई दिनों से अमेठी भीषण गर्मी की चपेट में था, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। ऊपर से अघोषित बिजली कटौती ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को बड़ी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि अगर तेज बारिश होती है तो यह खरीफ की फसलों के लिए बेहद फायदेमंद होगी। इससे धान की रोपाई का काम तेजी से हो सकेगा और खेतों में नमी बढ़ने से अन्य फसलों की बुवाई भी आसान हो जाएगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में जिले में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने और तेज हवा के चलते पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान जगन्नाथ के दरबार जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु:108 घड़ों के गंगाजल से महिलाओं ने किया अभिषेक,पुजारी बोले- अगले 14 दिन भक्तों को दर्शन नहीं देखे भगवान
    Next Article
    नौवीं के छात्र पढ़ेंगे देश में कैसे लगा था आपातकाल:NCERT ने सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रमों में किया बदलाव, वेद व महिला भागीदारी से होंगे रूबरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment