Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमिताभ बच्चन का पंजाब की बदनामी से जुड़ा वीडियो फर्जी:KBC के पुराने एपिसोड को AI एडिट कर बनाया; अमिताभ को लीगल नोटिस भेजा गया था

    17 hours ago

    1

    0

    क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पंजाब की बदनामी से जुड़ा सवाल पूछने वाला अमिताभ का वीडियो फर्जी निकला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस भेजा गया था। इस क्लिप में कथित तौर पर पंजाब के पुलिस थानों में बम धमाकों से जुड़ा सवाल दिखाया गया था। हालांकि, जांच में यह वीडियो AI से तैयार किया हुआ पाया गया है। असल में यह अक्टूबर 2022 के केबीसी सीजन-14 के एपिसोड-58 की एडिटेड क्लिप है, जिसमें पंजाब से जुड़ा यह सवाल कभी पूछा ही नहीं गया था। 2022 के एपिसोड में पूछा गया था अमृता शेरगिल पर सवाल रिवर्स-इमेज सर्च और मूल एपिसोड की जांच से साफ हुआ कि वायरल फुटेज अक्टूबर 2022 में दिवाली सप्ताह के दौरान प्रसारित हुए KBC सीजन-14 के 58वें एपिसोड का है। उस एपिसोड में हॉट सीट पर डॉ. समित सेन बैठे थे, जो 22 साल में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से आने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। 12 लाख 50 हजार रुपए का असली सवाल यह था कि इनमें से किस कलाकार का जन्म बुडापेस्ट में एक हंगेरियन मां और भारतीय पिता के घर हुआ था। डॉ. सेन ने गलत जवाब एफएन सूजा दिया था, जबकि सही जवाब मशहूर चित्रकार अमृता शेरगिल था। अमृता के पिता उमराव सिंह शेरगिल मजीठिया एक भारतीय पंजाबी जाट सिख थे और मां मैरी एंटोनेट गोटेसमैन हंगरी की ओपेरा सिंगर थीं। फर्जी क्लिप में जो सवाल जोड़ा गया था, उसमें लिखा था- "हाल ही में इनमें से किस राज्य में अपराधी थानों में बम ब्लास्ट करने से डर नहीं रहे हैं"। तकनीकी जांच में इस क्लिप के नकली होने के कई सबूत सामने आए हैं। सबसे पहले, स्क्रीन पर दिखाए गए वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिह्न (?) तक नहीं लगा था और इसका फॉन्ट भी शो के असली ग्राफिक्स से बिल्कुल अलग था। इसके अलावा, वीडियो में कंटेस्टेंट लगातार शांत बैठा दिखाई देता है, जबकि बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की क्लोन की गई AI आवाज सुनाई देती है। अमिताभ को भेजा लीगल नोटिस, 15 दिन में माफी और स्पष्टीकरण मांगा इस विवादित क्लिप को लेकर पंजाब के संगरूर निवासी रंजीत सिंह की ओर से एडवोकेट इंदरजीत अरोड़ा ने अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में विवादित सवाल और वीडियो क्लिप को राष्ट्रीय मीडिया से तुरंत हटाने, पंजाब के लोगों से सार्वजनिक माफी मांगने और 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने की मांग की गई है। फिलहाल न तो सोनी टीवी और न ही अमिताभ बच्चन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है, और न ही अदालत में कोई केस दर्ज हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्यार के मायने बदलते रहते हैं,:सूरज बड़जात्या ने बताया मां-पत्नी के बीच संतुलन का मंत्र, शरवरी बोलीं-आयुष्मान जिसे चुनेंगे, उसी से करेंगी शादी
    Next Article
    'मुझे बुर्का पहनने से रोकोगे तो तीन बुर्के पहन लूंगी':शबाना आजमी बोलीं- कुरान में आंखों की शर्म की बात; यह नियम पुरुषों पर भी लागू

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment