Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ₹1,700 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण:19वें दिन कमाए ₹12.70 करोड़, कलेक्शन में 64.3% की गिरावट आई

    3 hours ago

    2

    0

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण ने रिलीज के 19वें दिन 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 1,704.65 करोड़ रुपए हो गई। इसने भारत में अब तक 955.45 करोड़ रुपए का नेट और 1,141.65 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने 563 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म अब भारत में 1,000 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन से सिर्फ 44.55 करोड़ रुपए दूर है। हालांकि, इससे एक दिन पहले रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह सोमवार की कमाई में करीब 64.3% की गिरावट दर्ज की गई। 19वें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 9.25 करोड़ रुपए कमाए। वहीं, मलयालम में 1.50 करोड़, कन्नड़ में 85 लाख, तमिल में 80 लाख और तेलुगु में 30 लाख रुपए का नेट कलेक्शन हुआ। दुनियाभर में ₹1,700 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी रामायण दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की कमाई करने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई। इससे पहले दंगल, धुरंधर 2, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 यह आंकड़ा पार कर चुकी हैं। रामायण भारत में 955.45 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन करने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है। इस लिस्ट में पुष्पा 2 पहले, धुरंधर 2 दूसरे और बाहुबली 2 तीसरे स्थान पर हैं। रणबीर राम, साई पल्लवी सीता और यश बने रावण रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। ग्रॉस और नेट कलेक्शन में क्या अंतर है? वर्ल्डवाइड ग्रॉस: भारत और विदेशों में हुई कुल कमाई। ग्रॉस कलेक्शन: टैक्स सहित टिकटों की कुल बिक्री। नेट कलेक्शन: टिकटों की बिक्री से मिलने वाली रकम में से जीएसटी हटाने के बाद की कमाई। एक्सपर्ट से जानिए, हिट होने के लिए कितना कलेक्शन करना जरूरी फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि फिल्म हिट या फ्लॉप है, यह उसके डिस्ट्रीब्यूटर शेयर से तय होता है। मेकर्स ने हाईकोर्ट में बताया है कि फिल्म रामायण के पहले पार्ट का बजट 2 हजार करोड़ है। इसके अनुसार, फिल्म को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1,100 करोड़ कमाने होंगे और वर्ल्डवाइड 2,800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। जब तक फिल्म इतनी कमाई नहीं करती, तब तक इसे हिट नहीं कहा जा सकता। ………………. यह खबर भी पढ़ें... ‘रामायण’ में रतलाम के भुवनेश का कमाल: रावण का सिंहासन, लंका द्वार और दंडकारण्य तक डिजाइन किए, क्रेडिट में 3 बार नाम ‘रामायण’ में रतलाम के 26 वर्षीय कलाकार भुवनेश काले ने योगदान दिया था। उन्होंने फिल्म में कॉन्सेप्ट डिजाइनिंग, एडिटिंग और पोस्टर डिजाइनिंग का काम किया। फिल्म के एंड क्रेडिट में उनका नाम 3 अलग-अलग विभागों में शामिल था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुझे बुर्का पहनने से रोकोगे तो तीन बुर्के पहन लूंगी':शबाना आजमी बोलीं- कुरान में आंखों की शर्म की बात; यह नियम पुरुषों पर भी लागू
    Next Article
    धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि: दिलीप कुमार को देखकर बने अभिनेता:पहली फिल्म के लिए मिले थे 51 रुपए; तीन निर्माताओं ने मिलकर चुकाई थी फीस

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment