Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमित शाह बोले- बॉर्डर पर लगेंगे एंटी ड्रोन सिस्टम:राजस्थान में सांचू पोस्ट से पाकिस्तानियों को पीठ दिखाकर भागना पड़ा था, बॉर्डर पर किया नाश्ता

    12 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सांचू पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान प्रहरी सम्मेलन में कहा- मैं ऐतिहासिक चौकी सांचू पर आया हूं। मेरे मन में सांचू चौकी को देखने की इच्छा गृहमंत्री बनने से पहले भी थी। 1964 के भारत-पाक युद्ध में सांचू की आबादी 500 से ज्यादा थी। RAC की चौकी 500 मीटर पीछे रणजीतपुरा गांव में थी। सूचना मिली थी कि सांचू पर कब्जा करने के लिए पाकिस्तान ने शुरुआत की थी। तब 3 RAC और 13 ग्रेनेडियर के जवानों ने हमला कर सांचू को भारत की सीमा में रखने का काम किया था। जवानों ने यह जिम्मेदारी निभाई और पाकिस्तानियों को पीठ दिखाकर भागना पड़ा था। उन्होंने कहा- सरकार अगले 6 महीने में ड्रोन रोधी संयंत्र लगाने की शुरुआत कर रही है। लेकिन ड्रोन यहां की जमीन पर उतरता है, इसे कौन रिसीव करता है, कौन उसके मटेरियल का उपयोग करता है, इस पर हमारी पैनी नजर होनी चाहिए। इसके लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। शाह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हेलिकॉप्टर से सांचू पहुंचे थे। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी थे। पहले देखिए- अमित शाह के दौरे से जुड़ी फोटोज… दो बड़ी जंग की गवाह रही सांचू पोस्ट भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की ये सबसे ऐतिहासिक पोस्ट में शामिल है। ये दो बड़ी जंग की गवाह रही है। अमित शाह पहले गृहमंत्री हैं, जिन्होंने इस पोस्ट पर जाकर जवानों से मुलाकात की। उन्होंने यहां से पाकिस्तानी सरहद और जीरो पॉइंट वाला इलाका भी देखा। सांचू पोस्ट से देखा पाकिस्तानी इलाका सांचू पोस्ट पर अमित शाह ने करीब डेढ़ घंटे बिताए। उन्होंने भीषण गर्मी में ड्यूटी करने वाले जवानों से उनके अनुभव व बॉर्डर एक्टिविटी को लेकर बातचीत की। जवानों के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल नाश्ता भी किया। करीब 42 डिग्री टेम्प्रेचर वाली सांचू पोस्ट से अमित शाह ने दूरबीन से आसपास का एरिया भी देखा। इसमें पाकिस्तान बॉर्डर का एरिया भी शामिल है। शाह दोपहर करीब 12.30 बजे बीकानेर के लिए रवाना हुए। …. भारत-पाक बॉर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवान और ड्रोन की स्पेशल-टीम तैनात:राजस्थान से सटे बॉर्डर पर 24 घंटे करेंगे निगरानी; एक साल में तैयार होगी 350 से ज्यादा बटालियन पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    SC बोला-माफिया ने रास्ते बदले, चंबल में खनन नहीं रुका:MP सरकार को फटकार, कहा- मीडिया रिपोर्ट सही तो मतलब कोर्ट को गुमराह किया
    Next Article
    हिमाचल में भीषण गर्मी, 6 जिलों में हीटवेव:शिमला में भी लोग बेहाल, कल 7 जिलों में अलर्ट; 28 को राहत के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment