Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमौसी एयरपोर्ट से ई-बस सेवा का विस्तार:निशातगंज से आगे बढ़ा रूट, अब इंजीनियरिंग कॉलेज कर सकेंगे सफर

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ई-बस सेवा का विस्तार किया गया है। अब अमौसी एयरपोर्ट से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें निशातगंज तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि इंजीनियरिंग कॉलेज तक संचालित होंगी। इससे यात्रियों को सीधा और किफायती विकल्प मिलेगा। पहले यह सेवा एयरपोर्ट से निशातगंज तक ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर चारबाग होते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज तक कर दिया गया है। इस बदलाव से खासकर छात्रों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को फायदा होगा। बसों की संख्या और फेरे बढ़े करीब 15 दिन पहले शुरू हुई एसी ई-बस सेवा को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। बढ़ती भीड़ और गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बसों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। एयरपोर्ट से अवध बस स्टेशन (कमता) जाने वाले रूट पर भी अब बसों की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी गई है। यह रूट ट्रांसपोर्ट नगर, उतरठिया और इकाना स्टेडियम से होकर गुजरता है, जिससे शहर के कई हिस्सों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। छात्रों और यात्रियों को राहत इस नई व्यवस्था से हवाई यात्रियों के साथ-साथ कोचिंग और कॉलेज जाने वाले छात्रों को भी सस्ती और आरामदायक एसी बस सेवा का लाभ मिलेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ई-बसों की लाइव ट्रैकिंग भी शुरू कर दी गई है। “सिटी बस यूपी” ऐप के जरिए बसों की लोकेशन, समय-सारणी और किराये की जानकारी आसानी से देखी जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में सड़क हादसे में दो की मौत:बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रक-ईको की भिड़ंत
    Next Article
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का सफर ट्रेन से महंगा पड़ेगा:एक दिन के आने-जाने में खर्च होंगे ₹415, ट्रेनें 1:10 घंटे में पहुंचा रहीं कानपुर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment