Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं करेगा ईरान:विदेश मंत्री अराघची PAK पीएम शहबाज से मिले; अमेरिका बोला- समझौता करने की जल्दबाजी नहीं

    17 hours ago

    2

    0

    ईरान ने अमेरिका से सीधे बातचीत करने से इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने कहा कि ईरान अपनी बात पाकिस्तान के जरिए ही अमेरिका तक पहुंचाएगा। वहीं विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आज इस्लामाबाद में PAK प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। वे शुक्रवार रात पाकिस्तान पहुंचे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अराघची ने पाकिस्तान को ईरान की शर्तें और अमेरिकी मांगों पर अपनी आपत्तियां भी सौंप दी हैं। बैठक में डिप्टी पीएम इशाक डार और आर्मी चीफ आसिम मुनीर भी मौजूद रहे। दूसरी तरफ अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी कहा कि अमेरिका किसी डील के लिए बेचैन नहीं है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से एक प्रस्ताव आया है, लेकिन वे अच्छे समझौते का इंतजार करेंगे और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेंगे। व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी डेलिगेशन पाकिस्तान में ईरान के साथ सीधे शांति वार्ता करेगा। इसके लिए ट्रम्प ने अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को इस्लामाबाद भेजा है। हालांकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस दौर में शामिल नहीं हैं और उन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया है। पहले दौर की बातचीत फेल हुई थी पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच 11-12 अप्रैल को इस्लामाबाद में पहले दौर की बातचीत हुई थी। 21 घंटे तक यह वार्ता चलने के बावजूद नाकाम हो गई थी। दोनों के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल और न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। अमेरिका चाहता है कि यहां से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह खुली और सुरक्षित रहे, ताकि तेल सप्लाई में रुकावट न हो। वहीं ईरान इस इलाके पर अपना प्रभाव बनाए रखना चाहता है और इसे बातचीत में दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल करता है। इसके अलावा अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करे, ताकि वह परमाणु हथियार न बना सके। लेकिन ईरान कहता है कि उसका प्रोग्राम सिर्फ शांतिपूर्ण (जैसे बिजली बनाने) के लिए है और वह इसे बंद नहीं करेगा। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LIVE: रोमांचक मोड़ पर दिल्ली-पंजाब मुकाबला, यहां जानें अपडेट्स
    Next Article
    झांसी में THAR से रिटायर्ड रजिस्ट्रार को रौंदा:20 मीटर तक स्कूटी घिसटी; बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी कैंपस में दौड़ा रहे थे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment