Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा ने जीता ‘मथुरा कप 2026’:फाइनल में आगरा को 9 विकेट से हराया, अंकित-पुष्कर की शानदार पारी

    3 hours ago

    2

    0

    अमरोहा ने यूपी बेसिक स्टेट लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट ‘मथुरा कप 2026’ का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में अमरोहा ने आगरा को 9 विकेट से हराया। मैच केसरी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें प्रदेश के 16 जिलों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल में आगरा के कप्तान अधीर बघेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आगरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 142 रन बनाए। अमरोहा के गेंदबाज अनिल कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि विनीत को 2 सफलताएं मिलीं। 143 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोहा ने तेज शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अंकित ग्रेवाल और तरुण धारीवाल ने पहले 5 ओवर में 40 रन जोड़े। तरुण के आउट होने के बाद पुष्कर ढिल्लों ने अंकित के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। अमरोहा ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अंकित ग्रेवाल 30 रन और पुष्कर ढिल्लों 44 रन बनाकर नाबाद रहे। शानदार प्रदर्शन के लिए पुष्कर ढिल्लों को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अनिल कुमार को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल 14 विकेट लिए। वहीं अमरोहा टीम के आमिर उस्मानी को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर डीएम ने पुलिस आरक्षियों को दिए निर्देश:कहा- शारीरिक दक्षता के साथ मानसिक संतुलन और संवेदनशीलता भी जरूरी
    Next Article
    कटरा विधानसभा सीट पर कौन मजबूत, विधायक वीर विक्रम प्रिंस:भाजपा के सत्यभान, नरेंद्र गुप्ता में कौन पहली पसंद, सपा के राजेश पसंद हैं या कोई और

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment