Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में तीन पुलिसकर्मी निलंबित:चौकी इंचार्ज समेत तीन पर अनुशासनहीनता का आरोप, विभागीय जांच शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जनपद के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की भूड़ चौकी के प्रभारी भी शामिल हैं। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल मोमिन अली और हेड कांस्टेबल संदीप कुमार शामिल हैं। इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 115/26 से जुड़े एक मामले के बाद की गई है। आरोप है कि 10 अप्रैल 2026 को एक नामित अभियुक्त के पुत्र को बिना किसी वैधानिक आधार के चौकी लाया गया। उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बिना उसे अनाधिकृत रूप से चौकी पर रखा गया। प्रारंभिक जांच में यह कृत्य घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता का मामला पाया गया। इसके बाद उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल मोमिन अली और हेड कांस्टेबल संदीप कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जनपद पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सारा तेंदुलकर ने भाभी सानिया को बताया फोटो का पोज:लखनऊ में गैस किल्लत पर फैंस का तंज, दिखा नेहरा का एग्रेशन...VIDEO
    Next Article
    आज सीएम योगी आदित्यनाथ का मुजफ्फरनगर दौरा:स्वागत को दुल्हन की तरह सजा शहर, पुलिस लाइन–अहिल्याबाई चौक से नुमाइश ग्राउंड तक रूट फाइनल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment