Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा के वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में सजा गणपति उत्सव:गजरौला परिसर पहुंचा नासिक बैंड, 12 दिवसीय भव्य महोत्सव शुरू हुआ

    14 hours ago

    2

    0

    अमरोहा के गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं विम्स के संयुक्त तत्वावधान में 12 दिवसीय गणपति उत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। गणेश चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले इस आयोजन में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और संगीत से जुड़े एक दर्जन से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव के प्रथम दिन संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, विख्यात कवयित्री डॉ. मधु चतुर्वेदी, विम्स कल्चर कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. सुप्रीति भटनागर समेत हजारों छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा को परिसर के इकोपार्क स्थित पूजा पंडाल में स्थापित किया। पंडित आचार्य रामनिवास शास्त्री के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं ने गणपति भजनों और गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया और गणपति उत्सव के शुभारंभ को यादगार बना दिया। 16 सितंबर को जयपुर घराने के शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार डॉ. पं. शिवदर्शन दुबे की भजन संध्या होगी। 17 सितंबर को पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा गणपति महोत्सव के आध्यात्मिक महत्व पर विचार रखेंगे। इसके अलावा विख्यात कवयित्री मधु चतुर्वेदी, ओज कवि डॉ. राहुल अवस्थी और डॉ. चेतन आनंद की प्रस्तुतियां भी होंगी। महाराष्ट्र के नासिक से आया विशेष गणपति बैंड भी अपनी म्यूजिकल प्रस्तुति देगा। संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि विघ्नहर्ता गणपति की पूजा-अर्चना से जीवन में दुख, अशांति और नकारात्मकता का विनाश होकर सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं शांति का आगमन होता है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में गणेश आराधना का विशेष महत्व है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, वित्त निदेशक युवराज सिंह, प्रतिकुलपति डॉ. मानस रंजन, कुलसचिव डॉ. पीयूष कुमार पांडेय, डीन एमएच प्रभु, एमएसएस डॉ. शिरीष पाटिल, डॉ. रोहन सुरैना, डॉ. प्रणव ठाकरे, मिहिर धावेल, संकल्प जैन, एसएस बघेल, मुख्य आयोजक डॉ. अनिकेत पंत, डॉ. वेदांत घाघरे, डॉ. अभिषेक कटियार, डॉ. आईना माथुर, मेरठ परिसर से डॉ. पंकज सिंह और मीडिया प्रभारी विश्वास राणा समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली पुलिस ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री को किया गिरफ्तार:किसानों से की है ठगी, पुलिस कई दिनों से कर रही थी तलाश
    Next Article
    चौसाना इंटर कॉलेज में किशोरी क्लब की स्थापना:छात्राओं को कैरम, लूडो, शतरंज समेत कई खेल सामग्री बांटी; 135 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment