Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में पुलिस गश्त के दावों की खुली पोल:3 लाख लूटकर भागे लुटेरे, भागते समय फायरिंग का आरोप, इलाके में दहशत

    3 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। शेखपुरा इलाके में मंगलवार बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया और करीब 3 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने एक तीसरे घर में भी घुसने का प्रयास किया, जहां परिजनों के जागने पर वे भाग निकले। शेखपुर कटारिया याकूबपुर गांव में संदीप वर्मा और अरविंद वर्मा के घरों में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने ताले तोड़कर बक्से और अलमारियां खंगालीं। पीड़ितों के अनुसार, चोर लगभग 3 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए। चोरों ने पास के एक तीसरे घर में भी घुसने की कोशिश की, लेकिन आहट होने पर परिजन जाग गए। इसके बाद चोर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागते समय चोरों ने फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासी राम तिलक ने बताया कि रात करीब 12 बजे छत पर कूदने की आवाज सुनकर वे जागे। उन्होंने बताया कि चोर उनके घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके जागने पर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने अकबरपुर पुलिस की गश्त और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है और वारदातों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। हालांकि इस मामले पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है घटना की जांच की जा रही है।जल्द खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में पति की आत्महत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार:वैवाहिक विवाद और दहेज प्रताड़ना की धमकियों से जुड़ा मामला
    Next Article
    हरदोई में 80 फीट ऊंचा धर्म ध्वज फहराया जाएगा:मंगल गिरि आश्रम में रामनवमी पर होगा भव्य आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment