Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलमारी तोड़कर लाखों की नगदी-जेवर चोरी:शादी में शामिल होकर बुजुर्ग बरामदे में सोए थे, सुबह पत्नी जगी तो बिखरा था सामान

    2 hours ago

    2

    0

    जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुरा में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और कीमती जेवरात चुरा लिए। अज्ञात बदमाशों ने घर के अंदर रखी अलमारी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अकबरपुरा निवासी मुलू सिंह पुत्र अभिलाख सिंह राजावत अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। उनके दोनों बेटे, रौनक सिंह (32 वर्ष) और रोहित सिंह (25 वर्ष), रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सोमवार रात मुलू सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद करीब 1 बजे घर लौटे। उन्होंने अपना मोबाइल कमरे में चार्जिंग पर लगाया और खुद बरामदे में सो गए। उस समय कमरे में सब कुछ सामान्य था। चोरी की इस घटना का खुलासा बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। मुलू सिंह की पत्नी पुष्पा देवी जब रोज की तरह सफाई करने के लिए कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी और डायल 112 के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही माधौगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित मुलू सिंह के अनुसार, चोर अलमारी से करीब ढाई लाख रुपये नगद, लगभग 12 तोला सोने के जेवरात (जिनमें हार, अंगूठी और अन्य आभूषण शामिल थे) और चांदी की पायल ले गए। पुलिस का अनुमान है कि चोरी की यह वारदात देर रात करीब 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अंजाम दी गई। इस घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे CM योगी:प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रूट डायवर्जन
    Next Article
    रामपुर में होमगार्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त:डीएम-एसपी ने निष्पक्ष और नकलविहीन आयोजन के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment