Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में रहा है बेटियों का दबदबा:यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में लड़कों से 8% आगे रहीं हैं लड़कियां

    2 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजों में पिछले पांच साल में बेटियों को दबदबा रहा है। साल 2020 से 2024 के हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में छात्राओं की स्थिति बेहतर रही है। रिजल्ट जारी होने में कुछ समय ही बाकी है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 51,514 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। इनमें 22,498 छात्राएं शामिल रहीं। साल-दर-साल ऐसे पिछड़ते गए छात्र ​2024 में छात्राओं का पास होने प्रतिशत 91.5% के करीब रहा, जबकि लड़के 83.2% पर सिमट गए। यहां करीब 8% का सीधा अंतर देखा गया। ​2023 में फिर दिखाया दम हाईस्कूल का कुल 88.34% परिणाम रहा था। इसमें लड़कियों ने 92.45% की बाजी मारी। इसके मुकाबले लड़के 84.82% तक ही पहुंच सके। ​2022 में 6% का फासला बरकरार जिले में परीक्षार्थियों के पास होने का औसत 86.15% था। लड़कियों ने 89.10% स्कोर किया, जबकि लड़कों का प्रतिशत 83.20% रहा। ​कोविड काल में भी आगे प्रमोशन के आधार पर जारी रिजल्ट में लड़कियां 99.80% अंकों के साथ आगे रहीं, जबकि लड़के 99.40% पर रहे। ​2020 में 10% की सबसे बड़ी बढ़त लड़कियों ने 86.25% के साथ शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, लड़के महज 77.10% पर ही रुक गए। यहां बेटियों ने लड़कों को 9% से ज्यादा के अंतर से पछाड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटियों का इंटरमीडिएट में भी जलवा बरकरार:अलीगढ़ में यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में लड़कों का ग्राफ 12% तक गिरा
    Next Article
    चंदौली में मजदूरों के समर्थन में उतरे वामपंथी दल:नोएडा में मजदूरों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment