Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में मजदूर पर गिरा मिट्‌टी का टीला, जिंदा दफन:14 फीट गहरे गड्‌ढे में काम कर रहा था, भाई बोला- जेई ने लात मारकर धकेला

    13 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में मिट्टी के टीलेमें दबकर एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। वह 14 फीट गहरे गड्ढे में पानी की पाइपलाइन सही कर रहा था। जेसीबी से मिट्‌टी हटाकर साथियों से उसे मिट्‌टी से बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें मिट्‌टी का एक टीला गिरता दिख रहा है। मजदूर के बड़े भाई ने बताया कि मिट्‌टी धसक रही थी। मेरे भाई ने गड्‌ढे में जाने से मना किया था। लेकिन, जेई ने गाली-गलौज कर और लात मारकर उसे जबरन गड्ढे में धकेल दिया। हादसे के बाद जेई मौके से भाग निकला। इसके बाद मजदूर के घरवालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस से शव खींच लिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। तब पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना शनिवार दोपहर 2 बजे की रेलवे रोड की है। पहले 4 तस्वीरें देखिए… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पानी की पाइप लाइन सही करने उतरे थे अलीगढ़ के जवां में रहने वाला महेंद्र (32) मजदूर था। वह अलीगढ़ में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहता था। महेंद्र के परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। एक 16 साल का बेटा और 11 साल की बेटी है। रेलवे रोड पर सीवर लाइन डाली गई थी। इस दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जलकल विभाग ने पाइप लाइन को ठीक करने के लिए करीब 14 फीट गड्‌ढा खोदा था। शनिवार को पाइप लाइन ठीक की जा रही थी। महेंद्र के भाई राजकुमार ने बताया- गड्ढा करीब 14 फीट गहरा था। उसकी मिट्टी ऊपर से दरक रही थी। मैंने जेई नरेंद्र सिंह के हाथ जोड़े। उनसे कहा कि अभी मिट्टी गिर रही है। अभी काम बंद कर दो, हमारी जान को खतरा है। लेकिन, जेई नरेंद्र सिंह नहीं माना। उसने कहा कि कामचोरी मत करो। इसके बाद मेरे भाई महेंद्र को लात मारकर जबरदस्ती गड्ढे के अंदर गिरा दिया। दोपहर करीब 2 बजे मैं, मेरा भाई और एक अन्य मजदूर पाइपलाइन ठीक करने के लिए गड्‌ढे में उतरे। घरवालों की पुलिस से नोकझोंक हुई राजकुमार ने बताया- मेरा भाई पाइपलाइन को ठीक कर रहा था। तभी मिट्‌टी का बड़ा हिस्सा उसके ऊपर गिर गया। वह उसके नीचे दब गया। मौके पर मौजूद जेसीबी से मिट्टी हटाई गई। मैं और अन्य साथी भाई को लेकर जिला अस्तपाल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरवालों ने हंगामा कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम लेकर जा रही पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। लोगों ने पुलिस के हाथों से शव छीन लिया। सूचना पर थाना बन्नादेवी पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। परिजनों ने कहा कि जब तक जेई पर कार्रवाई नहीं होगी, शव नहीं ले जाने देंगे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वसन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। बिना टेंडर काम कराया जा रहा था राजकुमार ने बताया- यह काम किसी ठेकेदार को टेंडर देकर नहीं कराया जा रहा था, बल्कि जेई खुद पैसे कमाने के चक्कर में प्राइवेट तरीके से मजदूरों को बुलाकर काम करवा रहा था। मौके पर न तो कोई सुरक्षा मशीन थी और न ही मजदूरों के लिए हेलमेट या बेल्ट का इंतजाम था। मजदूरों ने बताया कि हम लोगों को रात 2-2 बजे तक भी जबरन काम पर बुलाया जाता था। मना करने पर प्रताड़ित किया जाता था। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का कहना है कि काम के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। हादसा बहुत दुखद है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। मजदूर के घरवालों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। पत्नी बोली- सुबह 6 बजे गए थे, दोपहर में लाश मिली महेंद्र की पत्नी मालती ने बताया कि जेई की देखरेख में काम चल रहा था। मेरे पति शुक्रवार को रात के 9 बजे घर पहुंचे थे। इसके बाद रात को ही 2 बजे दोबारा बुला लिया गया। शनिवार को सुबह 6 बजे ही काम पर चले गए थे। दोपहर में हादसे की सूचना मिली। मैं जिला अस्पताल पहुंची तो मुझे वह जिंदा नहीं मिले। यहां पर पति महेंद्र का शव मिला। मालती ने कहा कि मुझे मुआवजे में 50 लाख रुपए चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि काम ठेकेदार की देखरेख में चल रहा था। सभी वर्कर सेफ्टी जैकेट और हेलमेट के साथ थे। ठेकेदार को पीड़ित परिवार की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सरकारी स्तर पर भी 5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। जो तीन दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। घटना का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बाहुबली बृजभूषण सिंह ने ठाकुरों को ललकारा, बोले- आपका कोई वजूद नहीं, जानिए इस नाराजगी की वजह क्या? यूपी में विधानसभा चुनाव करीब एक साल बाद होने हैं। इससे पहले भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने क्षत्रियों को एकजुट करना शुरू कर दिया है। बिहार के भागलपुर से यूपी के ठाकुरों को ललकारा। बोले- सरकारों में आपका कोई अस्तित्व नहीं है। आखिर उनकी नाराजगी की वजह क्या है? पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    70 वर्षीय व्यक्ति ने 26 साल की लड़की से किया रेप, पत्नी को दूध लेने भेज दिया था
    Next Article
    UP RERA ने 1270 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी:10 जिलों में आवासीय और व्यावसायिक इकाइयां बनेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment