Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव ने हरदोई पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक:आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों की तैयारी पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में हरदोई जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों के लिए रणनीति तैयार की गई और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। अखिलेश यादव ने उपस्थित पदाधिकारियों से सीधे संवाद किया और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों की सच्चाई बताएं और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि पार्टी का संदेश हर घर तक पहुंचे। जिलाध्यक्ष और पूर्व नेताओं ने बैठक में लिया हिस्सा बैठक में जिलाध्यक्ष शराफत अली अपने सभी पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू, राजेश्वरी देवी सहित विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर के बूढ़ेनाथ मंदिर का 90 साल बाद जीर्णोद्धार:निर्माण कार्य के दौरान भी जारी रहेगी जलाभिषेक व्यवस्था
    Next Article
    रामनवमी शोभायात्रा पर पुलिस अलर्ट:एसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment