Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन बेचने के लिए किया:जिसने हमारे घर को गंगाजल से धुलवाया, वो हमारा दर्द नहीं समझ सकते हैं

    11 hours ago

    2

    0

    अखिलेश यादव ने रविवार को नोएडा के दादरी में समाजवादी समता भाईचारा रैली को संबोधित किया। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर उन्होंने तंज कसा कि यूपी के 7 में से 6 एयरपोर्ट बंद हो गए हैं। कम से कम यह वादा करते जाते कि उद्घाटन के बाद इसे बेचा नहीं जाएगा। लगता तो ऐसा है कि यह उद्घाटन ही बेचने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा- जिसने अत्याचार, अन्याय और उत्पीड़न की पीड़ा नहीं झेली है, वह हमारे दर्द को नहीं समझ सकते। वह हमदर्दी तो दिखा सकते हैं, लेकिन वह हमारा दर्द महसूस नहीं कर सकते, जो हमारे घर को गंगाजल से धुलवाने पर हमें हुआ था। सपा प्रमुख ने कहा- मंदिर जाने पर मंदिर धुलवाने पर हमने यह दर्द महसूस किया था। हम उन नकारात्मक लोगों को मिटाना नहीं चाहते हैं, बस समझाना चाहते हैं। अब दौर बदल गया है। अभी समय है- चालबाजी छोड़ दें, भेदभाव छोड़ दें। भविष्य उनका नहीं है। नहीं तो आज उनके झंडे उतर गए हैं, कल सत्ता के सिंहासन से भी उतार दिए जाएंगे। इससे पहले, अखिलेश ने 9वीं सदी के गुर्जर-प्रतिहार वंश के सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद गंगाजल से उनकी प्रतिमा का शुद्धिकरण किया। इस रैली को सपा के 2027 विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज माना जा रहा है। दरअसल, पश्चिमी यूपी में गुर्जर समुदाय काफी प्रभावशाली माना जाता है। गाजियाबाद, नोएडा, दादरी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, कैराना जैसी करीब 24 सीटों पर 20 से 70 हजार तक गुर्जर वोट हैं। अब तक यह भाजपा का साथ देता आया है। अब सपा इस गठजोड़ में सेंधमारी करना चाहती है। अखिलेश यादव की रैली की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को पीटकर मार डाला, जबरिया खींचकर ले गए:वाराणसी में परिजन बोले- गो तस्कर ने मुखबिरी के शक में हत्या की
    Next Article
    मन की बात में छाए मेरठ के अरुण कुमार:PM मोदी ने अरुण को बताया ‘ऊर्जा दाता’ , बिजली ट्रांसफर के मोबाइल मॉडल को सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment