Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- भाजपा के एजेंडे में सरकारी नौकरी नहीं:युवा नाराज हैं, सरकार बनी तो फेक एनकाउंटर की जांच कराएंगे

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा- भाजपा के एजेंडे में सरकारी नौकरी नहीं है। वह युवाओं की नाराजगी की परवाह नहीं कर रहे हैं। यूपी में 20 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूल बंद हो गए। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार परीक्षा नहीं करा पा रही है। सरकार पूरी तरह फेल है। अखिलेश ने कहा- युवा पीढ़ी नाराज है। भाजपा वाले जानते हैं कि युवाओं की नाराजगी को वह अपनी संस्थाओं की मदद से दूर कर लेंगे। वोट खिलाफ भी पड़ेगा तो बाद में संस्थाओं के माध्यम से खरीद लेंगे। इसलिए वह नौकरी नहीं देना चाहते हैं। उन्हें युवाओं की नाराजगी से मतलब नहीं है। अखिलेश ने कहा कि यूपी में बड़े पैमाने पर फेक एनकाउंटर हुए हैं। समाजवादी पार्टी ने लगातार इसके खिलाफ आवाज उठाई है। पीड़ित परिवार की मदद की है। कानूनी लड़ाई भी लड़ी है। सपा की सरकार आने पर सभी फेक एनकाउंटर की जांच कराई जाएगी। सपा मुखिया ‘विजन इंडिया: प्लान, डेवलप, एसेंट’ कार्यक्रम के तहत रेडिसन होटल में आयोजित चर्चा के दौरान बोल रहे थे। वह इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। यहां पेपर लीक, भर्ती, शिक्षा की गुणवत्ता और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 2 तस्वीर देखिए… चर्चा फैलाई गई कि नवंबर में विधानसभा चुनाव होगा, पता चला किसान नाराज है कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, यह चर्चा फैलाई जा रही थी कि उत्तर प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। सरकार विभिन्न एजेंसियों के जरिए सर्वे कराकर जनता का रुख जानने की कोशिश कर रही थी। पता चला प्रदेश में किसानों के लिए डीएपी और खाद की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सरकार किसानों की जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध नहीं करा पाएगी। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ सकती है। गेहूं की बुवाई के समय जब डीएपी और खाद की मांग बढ़ेगी, तब सरकार के पास पर्याप्त इंतजाम नहीं होंगे। इसी वजह से सरकार गेहूं की फसल के सीजन से पहले चुनाव कराने की तैयारी कर रही थी, ताकि खाद की कमी का मुद्दा चुनाव में न बन सके। जो लोग वन नेशन वन इलेक्शन की बात कर रहे थे वह पंचायत का चुनाव भी नहीं करा पा रहे हैं। विजन इंडिया में अखिलेश यादव की 5 बड़ी बातें बड़े पैमाने पर प्राइमरी स्कूल बंद अखिलेश यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के तीसरे वर्षों की सरकार में सबसे प्राथमिकता पर बड़े पैमाने पर प्राइमरी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। यह चाहते हैं की बच्चे पढ़े-लिखे नहीं। जगरूक न हों। लोग रूढ़िवादी बने रहें। सामंतवादियों के नीचे रहें। वर्चसावादियों के सामने सम्मानजनक जीवन न जी सकें। इसलिए लगातार सरकार शिक्षा को गरीब से दूर करती जा रही है। इन्हीं सभी बिंदुओं पर हम लोगों ने चर्चा की है। पेपर लीक रोकने के लिए सरकार की नीयत साफ होनी चाहिए भविष्य में पेपर लीक की घटनाएं रोकने के लिए सरकार की नीयत साफ होनी चाहिए। यदि सरकार ईमानदारी से काम करे तो पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। अगर कहीं पेपर लीक की घटना होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आज के दौर में आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग कर परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है। पेपर लीक को रोका जा सकता है। सपा की सरकार में शिक्षा बेहतर होगी, रोजगार मिलेगा सरकर बनने पर शिक्षा को बेहतर किया जाएगा। रोजगार परक बनाया जाएगा। टेक्नोलॉजी को जोड़ा जाएगा। ज्यादा इन्वेस्टमेंट कैसे आए उस दिशा में बड़े पैमाने पर हम लोग काम करेंगे। विजन इंडिया कार्यक्रम में जो चर्चा हुई है, शिक्षा अच्छी होगी, परीक्षा सच्ची होगी तो तरक्की पक्की होगी। इधर परीक्षा पे भी संकट है और शिक्षा पे तो पहले दिन से ही है। संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश ये जानबूझ करके हमारी संस्थाओं को कमजोर करना है। मनमाने लोगों को बैठाएंगे। जब मनमाने लोग वाइस चांसलर बन जाएंगे, यह लोग उस पद पर बैठ जाएंगे तो अपने एजेंडा को और आगे बढ़ाने का कम करेंगे। सभी को सम्मान मिलना चाहिए। समाजवादी पार्टी सम्मान दिलाने की दिशा में लगातार काम करेगी। पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया है। धरना-प्रदर्शन रोकने के लिए विपक्षी दलों पर एफआईआर विपक्षी दलों को धरना-प्रदर्शन से रोकने के लिए एफआईआर दर्ज कराई जाती है। भाजपा जानबूझकर लोगों और विपक्ष को मुकदमों और कागजी प्रक्रियाओं में उलझाकर रखना चाहती है, ताकि जनता अपने असली मुद्दे भूल जाए। हमें वोट से हराने की बजाय एफआईआर के जरिए परेशान किया जा रहा है। बहुत से लोगों पर ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है, जिनका नाम तक एफआईआर में नहीं था। अखिलेश यादव के कार्यक्रम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश, अंडरपास में पानी भरा:कार-बाइकें फंसीं, बिजली गिरने से 2 की मौत; 24 घंटे में मानसून एंट्री करेगा
    Next Article
    'सांसद भोले सिंह को जानते हो, ताऊ हैं हमारे':कानपुर में फॉर्च्यूनर सवार युवक ने पुलिसवाले को धमकाया, बोला- बहुत वीडियो बनाने का शौक है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment