Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अक्षय तृतीया पर बरेली में धनवर्षा:सराफा बाजार में उमड़ा जनसैलाब, 250 करोड़ का सोना-चांदी बिका, ऑटोमोबाइल और होटल इंडस्ट्री भी हुई गुलजार

    4 hours ago

    2

    0

    अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बरेली के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही सराफा दुकानों पर खरीदारों की लंबी कतारें नजर आईं। आलमगीरी सराफा बाजार सहित शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर जमकर धनवर्षा हुई। लोगों ने सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी को शुभ मानकर निवेश किया, जिससे बाजार में लंबे समय के बाद बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। पाटिल ज्वेलर्स के नए शोरूम का आगाज, उमड़ी भारी भीड़ इस खास मौके पर बरेली के आलमगीरी सराफा बाजार में ज्वेलरी के नए शोरूम पाटिल ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम के उद्घाटन के साथ ही यहां ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अत्याधुनिक डिजाइनों और शुद्धता के भरोसे के साथ शुरू हुए इस शोरूम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। प्रदेश अध्यक्ष बोले- 250 करोड़ का हुआ कारोबार, बाजार में आया बूम उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और शोरूम के मालिक अनिल पाटिल ने बताया कि बरेली में आज के दिन करीब 250 करोड़ रुपए के सोने-चांदी की बिक्री का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण ग्राहक ठिठके हुए थे, लेकिन अक्षय तृतीया ने सराफा बाजार को नई संजीवनी दी है। कीमतों की स्थिरता और शुभ मुहूर्त ने ग्राहकों को बाजार तक खींच लिया है। शादियों के सीजन से चमका बाजार, होटल और पार्लर सब फुल बाजार की यह चमक केवल सराफा तक सीमित नहीं रही। बरेली में आज करीब 2000 शादियां होने के कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर, होटल, रेस्टोरेंट और बैंकेट हॉल पूरी तरह बुक रहे। रिजॉर्ट से लेकर ब्यूटी पार्लर तक में पैर रखने की जगह नहीं मिली। सहालग और त्योहार के एक साथ होने से शहर की अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में बस की चपेट में आई महिला:हरदोई डिपो की बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
    Next Article
    बैलेंस खत्म होने पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली:कनेक्शन कटने से पहले आएंगे 5 मैसेज, लखनऊ समेत प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment