Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अक्षय कुमार ने चक नॉरिस के निधन पर जताया दुख:बोले- मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के दौरान देखीं फिल्में, हर सीन से मिली सीख और प्रेरणा

    2 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने हॉलीवुड एक्टर चक नॉरिस के निधन पर दुख जताया। अक्षय ने कहा कि मार्शल आर्ट सीखने के दौरान उन्होंने चक नॉरिस की फिल्में देखीं और ये फिल्में उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सीख थीं। शुक्रवार को एक X पोस्ट में अक्षय ने लिखा, "वे ऑफ द ड्रैगन, मिसिंग इन एक्शन जैसी फिल्मों में चक नॉरिस को देखना मेरे लिए एक शिक्षा की तरह था। उनका अनुशासन, ताकत और स्क्रीन पर उनकी कमांड ने मुझे प्रभावित किया।" चक नॉरिस का गुरुवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए निधन की जानकारी दी। परिवार ने बताया कि उनका निधन अचानक हुआ और उस समय वे अपने परिवार के साथ थे। इससे पहले सिल्वेस्टर स्टेलोन ने भी चक नॉरिस के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनके साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा और वे एक बेहतरीन इंसान थे। मार्शल आर्ट और टीवी शो से मिली पहचान चक नॉरिस को मार्शल आर्ट में महारत हासिल थी। उनके पास कराटे, ताइक्वांडो, तांग सू डो, ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और जूडो में ब्लैक बेल्ट थे। उन्होंने ब्रूस ली के साथ 'द वे ऑफ द ड्रैगन' में काम किया। इसके बाद वे कई एक्शन फिल्मों में दिखे और CBS शो 'वॉकर, टेक्सास रेंजर' में लीड रोल किया, जो नौ सीजन तक चला। उनकी मशहूर फिल्मों में 'मिसिंग इन एक्शन', 'कोड ऑफ साइलेंस' और 'फायरवॉकर' शामिल हैं। उन्हें 1983 की फिल्म 'लोन वुल्फ मैकक्वाड' में रोल के लिए खास पहचान मिली। वे टीवी शो 'वॉकर, टेक्सास रेंजर' के लगभग 200 एपिसोड में दिखे। शो का रीबूट 2020 में शुरू हुआ और 2024 तक चला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उरई चौराहे पर दो युवकों में मारपीट:पुलिस बनी रही मूकदर्शक, घटना का वीडियो आया सामने
    Next Article
    'मिडिल इनकम ट्रैप को पार करने का प्रबल दावेदार भारत', ये मजबूत पक्ष बताकर रिपोर्ट में बड़ा दावा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment