Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अहमदाबाद मॉडल केरल पर न थोपें, V Sivankutty ने Twin City समझौते का किया कड़ा विरोध

    1 hour from now

    1

    0

    माकपा के वरिष्ठ नेता वी. शिवनकुट्टी ने तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित ‘ट्विन सिटी’ साझेदारी का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि गुजरात के शहर का विकास मॉडल केरल की राजधानी पर नहीं थोपा जाना चाहिए। पूर्व मंत्री ने एक बयान में कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम के प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को अहमदाबाद के मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव अस्वीकार्य है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तिरुवनंतपुरम नगर निगम परिषद ने सोमवार को विपक्षी दल माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के विरोध और सदन से बहिर्गमन के बीच अहमदाबाद नगर निगम के साथ ट्विन सिटी साझेदारी कार्यक्रम को मंजूरी दी थी।शिवनकुट्टी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में अहमदाबाद मॉडल पर आधारित विकास योजनाएं लागू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि विकास और सांस्कृतिक मानकों के लिहाज से केरल और उसकी राजधानी गुजरात से काफी आगे हैं, इसलिए विकास मॉडल के लिए अहमदाबाद की ओर देखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों शहरों की जनसांख्यिकी, संस्कृति, खानपान, जीवनशैली और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों में काफी अंतर है।तिरुवनंतपुरम मुख्य रूप से प्रशासनिक केंद्र है, जहां मध्यम वर्ग और सरकारी कर्मचारियों की बड़ी आबादी रहती है। अहमदाबाद का जिक्र करते हुए शिवनकुट्टी ने आरोप लगाया कि विदेशी मेहमानों के दौरे के समय वहां की अविकसित झुग्गी बस्तियों को कपड़ों से ढक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम को ऐसे विकास मॉडल की जरूरत नहीं है, जो लोगों को अलग-अलग वर्गों में बांटे।उन्होंने कहा कि नगर निगम पर अव्यावहारिक फैसले थोपने से विकास, बुनियादी ढांचे या प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कोई लाभ नहीं होगा। इसके बजाय नगर निकाय को मौजूदा व्यवस्थाओं में सुधार और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    13.58 करोड़ मतदाताओं की सूची जारी, 2.58 करोड़ का अंतर: क्या आपका नाम भी UP की नई वोटर लिस्ट से बाहर है? 16 दिसंबर से पहले जान लें ये जरूरी बात!
    Next Article
    Rahul Gandhi के विदेशी बयानों पर BJP का पलटवार, अर्थव्यवस्था को आपदा बताने की निंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment