Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग:कानपुर में एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के तातियागंज में रविवार रात एक अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। यह कारखाना बारादेवी निवासी आदर्श दीक्षित का बताया जा रहा है। आग रात करीब 8:30 बजे लगी, जिसके बाद आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत बाहर निकल आए। यह 2 तस्वीर देखिए… घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन आग लगने के लगभग एक घंटे बाद तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण और कर्मचारियों ने आसपास लगे समरसेबल के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक कारखाना लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, 5 गिरफ्तार:दो स्कॉर्पियो जब्त, सरकारी काम में बाधा डालने पर कार्रवाई
    Next Article
    ‘भोले बाबा पर करेगा’ की शूटिंग के दौरान समुद्र में गिरने से इस मशहूर एक्टर की मौत, सिनेमा जगत में शोक की लहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment