Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान:कानपुर में एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में रविवार रात एक अगरबत्ती कारखाने में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलते देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से कर्मचारियों ने कुछ हद तक आप पर काबू पाया। घटना एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित तातियागंज की है। यह 2 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से जानिए… बारादेवी कानपुर निवासी शैलेंद्र पाल चौबेपुर के तातियागंज में ग्रीन एनर्जी के नाम पर अगरबत्ती का कारखाना चलाते हैं। कारखाने में अगरबत्ती बनाने का मसाला बनाया जाता है। आज रविवार रात लगभग 8:30 बजे कारखाने में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कारखाने में मौजूद कर्मचारी आग देख कारखाने से बाहर आ गए। कर्मचारियों ने बताया कि मशीन चल रही काम हो रहा था तभी अचानक आग लग गई। आज कैसी लगी है पता नहीं चल सका। कर्मचारी और ग्रामीण आस पड़ोस में लगे समरसेबल के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। काफी हद तक आप बताओ पर लिया गया है। कर्मचारियों की माने तो आज में सब कुछ जल गया है। फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। हालांकि आग लगने के बाद लगभग एक घंटा बीता, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। ग्रामीण ही आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। कारखाना लगभग पूरी तरह से जल गया है। कर्मचारियों के अनुसार कारखाना संचालक को सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन आग लगने के लगभग एक घंटे बाद तक दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण और कर्मचारियों ने आसपास लगे समरसेबल के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक कारखाना लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में अजय राय बोले- मोदी को बनारस में जमींदोज कर दूंगा, मैं तो चट्‌टान की तरह खड़ा हूं
    Next Article
    माधव कुंज में RSS की प्रमुख जनगोष्ठी:हिंदुत्व, समरसता और कर्तव्य पर मंथन, संघ की 100 साल की यात्रा पर चर्चा हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment