Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अगले साल एक हफ्ते पहले शुरू होगा IPL:BCCI सेक्रेटरी बोले- गर्मी, प्री-मानसून बारिश के कारण फैसला लिया, मैच नहीं बढ़ेंगे

    18 hours ago

    1

    0

    IPL का अगला सीजन एक हफ्ते पहले शुरू होगा। यह कहना है BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया का। सैकिया ने गुरुवार को PTI से कहा- ‘बढ़ती गर्मी और प्री-मानसून के कारण IPL जल्दी शुरू होगा। इसकी तारीखें 10 मार्च से 15 मई 2027 हो सकती हैं।’ उन्होंने यह भी कहा- ‘व्यस्त इंटरनेशनल कैलेंडर के कारण लीग में मैचों की संख्या नहीं बढ़ेगी।’ पहले लीग के मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की तैयारी थी। सैकिया ने कहा- 'IPL मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होकर मई के आखिरी हफ्ते तक चलता है। लेकिन, मई के दूसरे पखवाड़े में कई वेन्यू पर बहुत ज्यादा गर्मी और बारिश की आशंका रहती है। इससे खिलाड़ियों और फैंस को परेशानी होती है। कुरुविला को संभावित विंडो तलाशने को कहा है: सैकिया सैकिया ने बताया कि BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल इस पर चर्चा कर रहे हैं। बोर्ड ने गेम्स डेवलपमेंट महाप्रबंधक एबी कुरुविला को भी संभावित विंडो तलाशने का निर्देश दिए हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट के कैलेंडर में बदलाव संभव सैकिया ने यह भी कहा कि IPL को मार्च में शुरू करने के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। उनकी कोशिश होगी कि घरेलू क्रिकेट सत्र 10 मार्च तक समाप्त हो जाए, ताकि उसके तुरंत बाद IPL का आयोजन शुरू किया जा सके। ------------------------------------------------------- टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर सीरीज जीती वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सबीना पार्क, किंग्स्टन में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    43वीं रैंक के कांगो ने पुर्तगाल को ड्रॉ पर रोका:वर्ल्डकप में पहला गोल भी दागा; क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्कोर नहीं कर पाए
    Next Article
    पहली बार कोई टीम 400 रन बनाकर ऑलआउट:श्रेयस ने कोहली को पीछे छोड़ा, ईशान-गिल ने एक ही ओवर में शतक लगाए; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment