Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर 37 मिनट तक लगा जाम:लगातार ट्रेनों की आवाजाही से फाटक देर से खुला, राहगीर हुए परेशान

    17 hours ago

    1

    0

    शनिवार दोपहर अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक देर से खुलने के कारण लंबा जाम लग गया। दिल्ली-हावड़ा रूट पर स्थित इस क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लगभग 37 मिनट तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह फाटक दोपहर लगभग 2 बजकर 55 मिनट पर बंद हुआ था। लगातार ट्रेनों के आवागमन के कारण इसे देर तक नहीं खोला जा सका। अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फाटक लगभग 3 बजकर 32 मिनट पर खोला गया। फाटक खुलते ही बड़े वाहनों के आगे बाइक सवारों की भीड़ निकल पड़ी, जिससे बड़े वाहन अपनी जगह से हिल भी नहीं पाए। जाम के कारण पैदल चल रहे राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद यातायात कांस्टेबल अजय कुमार और पीआरडी के सिपाही शिवराम ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात सामान्य कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेरीवाले की गोली मारकर हत्या:शव नहर के किनारे मिला, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    कमला नगर-सिकंदरा में चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त:नगर निगम टीम ने 2 दिन पहले अतिक्रमण पर लगाए थे लाल निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment