Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबियापुर स्टेशन विकास: युवाओं ने एकजुट होकर उठाई मांग:मोबाइल टॉर्च अभियान चलाकर प्रशासन का ध्यान खींचा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के अंबियापुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और विकास की मांग को लेकर युवाओं ने एकजुट होकर आवाज उठाई। युवा सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने स्टेशन के कायाकल्प की मांग की। इस दौरान युवाओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक अनोखा 'मोबाइल टॉर्च/फ्लैशलाइट अभियान' चलाया। युवाओं ने स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, पर्याप्त बेंच, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धांत सैनी ने कहा कि अंबियापुर रेलवे स्टेशन के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे केवल एक मांग नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधा का मुद्दा बताया। इससे पहले भी सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। इसके तहत प्रयागराज मंडल के डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन के विकास की मांग की गई थी। इस कार्यक्रम में विकास गौतम, आयुष यादव, पवन कठेरिया, राघवेंद्र यादव, सुभाष पाल, उपेंद्र राठौर, शिखर करन, अनुराग यादव, गुलशन पाल, गोलू पाल, विभय प्रजापति, अमन गौतम और दीपक गौतम सहित कई युवा मौजूद रहे। सभी ने अंबियापुर के विकास के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट:तेज आंधी के चलते गिरे छप्पर को ठीक करते समय हुआ विवाद
    Next Article
    मेरठ कैंट में सेंट्रल कमांड U-15 फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न:एपीएस ने 6-0 से जीता खिताब,एपीएस क्लेमेंट टाउन उपविजेता घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment