Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल से:21,312 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 9 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

    4 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर जिले में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस परीक्षा में कुल 21,312 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए सभी नौ केंद्रों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी और प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 3,552 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए जिले के नौ प्रमुख कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है, जिनमें बीएनकेबी पीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज, कौमी इंटर कॉलेज (टांडा) और रामअवध जनता इंटर कॉलेज (बरियावन) शामिल हैं। बाहरी जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कार्यालय में एक एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिससे तकनीक के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक केंद्र पर भी एक अलग कंट्रोल रूम बनाया गया है। केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का रेटिना स्कैन किया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ केवल काला या नीला पेन, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र ले जाने की अनुमति होगी। प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक सघन चेकिंग और स्कैनिंग के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार स्वयं तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को रियल टाइम रिहर्सल भी किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया, "परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहेंगे।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती ट्रेन से बंदी फरार, तीन सिपाहियों को सजा:मऊ सीजेएम कोर्ट का फैसला, एक-एक साल कारावास, 15-15 हजार जुर्माना
    Next Article
    ताजमहल पर भी गर्मी का असर:परिसर में दिखा सन्नाटा, 25 हजार से घटकर 10 हजार पहुंचे पर्यटक; लू में बिगड़ी तबीयत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment