Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 87 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं कराई ई-केवाईसी:गैस आपूर्ति के लिए अपर जिलाधिकारी ने की अपील, जिले में कमी नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। हालांकि, जिले के 87 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी रंजीत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। गुरूवार को अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मार्च महीने में जिले के 2 लाख 27 हजार उपभोक्ताओं ने एलपीजी के लिए बुकिंग कराई थी। इसमें से 14.2 किलोग्राम के 1 लाख 95 हजार, 19 किलोग्राम के 2709 और 5 किलोग्राम के 1498 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पाई, उनका ई-केवाईसी पूरा नहीं था। जिले में कुल 4,67,098 गैस कनेक्शन हैं, जिनमें से 87,468 उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। अपर जिलाधिकारी ने इन सभी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया। 20 प्रतिशत गैस की आपूर्ति उन्होंने यह भी बताया कि कमर्शियल सिलेंडर रजिस्ट्रेशन के तहत 20 प्रतिशत गैस की आपूर्ति की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने इस दौरान बताया कि अकबरपुर नगर पालिका के आधे दर्जन से अधिक वार्डों में टोरंटो कंपनी द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि जहां पाइपलाइन से गैस उपलब्ध है, वे कनेक्शन करवाकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। इससे गैस बुकिंग से संबंधित कोई झंझट नहीं रहेगा और आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिरयानी में पीस को लेकर मारपीट:रेस्टोरेंट संचालक-कर्मचारियों ने ग्राहक का सिर फोड़ा, बचाने आए वकील का हाथ तोड़ा
    Next Article
    ड्यूटी से लौट रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर,मौत:इलाज के लिए ले गया ड्राइवर, मरने की जानकारी पर मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment